UP Weather 16 August: अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल
UP Weather 16 August: अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल UP Weather 16 August: 16 से 18 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भा…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 16 August: अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल
UP Weather 16 August: 16 से 18 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ जमकर बदरा बरसेंगे।
UP Weather 16 August: यूपी के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों यानी 19 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 124.6 मिमी वर्षा सीतापुर के भटपुरवाघाट में दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर के बर्डघाट में 101.8 मिमी, सीतापुर के नैमिषारण्य में 85.6 मिमी, कन्नौज में 81.8 मिमी, मिर्जापुर तहसील में 77 मिमी तथा छिबरामऊ में 72.1 मिमी रिकॉर्ड की गई। कानपुर नगर के अंकिनघाट में 68.2 मिमी, महराजगंज के निचलौल में 52.1 मिमी, गोरखपुर के बांसगांव में 52 मिमी और जौनपुर सीडब्ल्यूसी में 51.8 मिमी बारिश हुई।
राजधानी लखनऊ में अमौसी केंद्र पर 48.4 मिमी और केंद्रीय वेधशाला में 36.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज के मेजा में 41 मिमी, प्रयागराज पीबीओ में 33.8 मिमी तथा कोरांव में 32 मिमी रिकॉर्ड की गई। बाराबंकी, बलरामपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, गाजीपुर और संतकबीरनगर समेत अनेक जिलों में भी जमकर बदरा बरसे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 89.2 मिमी मुरादाबाद के बिलारी में दर्ज की गई। इसके अलावा रामपुर के कस्बा टांडा में 50.9 मिमी, मुरादाबाद में 34.5 मिमी, इटावा में 34.2 मिमी, झांसी में 29.2 मिमी और संभल के चंदौसी में 24.5 मिमी वर्षा हुई।
कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अगस्त को पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 18 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती में ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि सहारनपुर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शहाजहांपुर, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कुशीनगर, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बांदा, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र देवरिया और गोरखपुर में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा के कारण नदियों और जलाशयों के जलस्तर में अचानक वृद्धि, निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान, सड़क यातायात में व्यवधान तथा कुछ स्थानों पर आकस्मिक बाढ़ जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों को नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11-नदियां चेतावनी बिंदु पार: 3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, चित्रकूट में घरों तक पहुंचा पानी - Varanasi News

गोरखपुर AIIMS और BRD मेडिकल कॉलेज में गूंजा नशे से आजादी का संकल्प, डॉक्टरों और छात्रों ने ली शपथ - gorakhpur aiims brd pledge for drug free society on iday

लखनऊ सौमित्र विहार योजना UP RERA पहुंची, आवास विकास ने दो साल बाद किया आवेदन - awas vikas made excuses for two years now the saumitra vihar residential scheme in mohanlalganj has reached up rera


