योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी छूट का किया ऐलान, यूपी के लाखों करदाताओं को फायदा
योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी छूट का किया ऐलान, यूपी के लाखों करदाताओं को फायदा शासनादेश के अनुसार यह योजना प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों, जिनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत शामिल हैं। य…

सौजन्य से:- Hindustan
योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी छूट का किया ऐलान, यूपी के लाखों करदाताओं को फायदा
शासनादेश के अनुसार यह योजना प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों, जिनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत शामिल हैं। यह योजना 01 अप्रैल 2026 तक लंबित बकाया प्रकरणों पर लागू होगी। योजना के तहत बकाया संपत्ति कर (गृहकर/जलकर/सीवरकर) पर देय ब्याज/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाउस टैक्स, ड्रेनेज और जलकर में छूट की घोषणा की है। इससे विभिन्न शहरों के लाखों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। शासनादेश जारी होते ही अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने हैबिटेट सेंटर में 90 वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। अफसरों को दिशा निर्देश दिए कि एक मुश्त समाधान ओटीएस योजना का लाभ महानगर के लोगों को दिया जाए। नगर निगम के 90 वार्डों के सवा लाख से अधिक करदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अफसरों को योजना का प्रचार कराकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में लंबित संपत्ति कर (गृहकर /जलकर/ सीवरकर) की प्रभावी वसूली, करदाताओं को बकाया धनराशि के भुगतान में राहत प्रदान करने तथा नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। शासनादेश के अनुसार यह योजना प्रदेश के समस्त 762 नगरीय निकायों, जिनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत शामिल हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि यह योजना 01 अप्रैल 2026 तक लंबित बकाया प्रकरणों पर लागू होगी। योजना के अंतर्गत बकाया संपत्ति कर (गृहकर/जलकर/सीवरकर) पर देय ब्याज/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। करदाता द्वारा योजना के अनुसार बकाया मूल धनराशि का भुगतान किए जाने पर नियमानुसार ब्याज/सरचार्ज की देयता समाप्त हो जाएगी।
तीन किस्तों में जमा किया जा सकेगा पैसा
एकमुश्त समाधान योजना की निर्धारित अवधि 15 अगस्त 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक रहेगी। ओटीएस के तहत संपत्ति गृहकर जलकर एवं सीवर कर) आवेदन अवधि 15 अगस्त 2026 से 14 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। 14 नवंबर 2026 के बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का नियमानुसार अंतिम रूप से निस्तारण प्रत्येक दशा में 15 दिसंबर 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा। देय संपूर्ण धनराशि का भुगतान योजना लागू होने की तिथि से अधिकतम तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा।
15 अगस्त से 14 नवम्बर तक मिलेगा योजना का लाभ
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा लागू की जा रही एकमुश्त समाधान योजना 15 अगस्त 2026 से 14 नवम्बर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में योजना के अंतर्गत पात्र बकायेदार करदाता अपने बकाया संपत्ति कर, जलकर और सीवरकर का निस्तारण कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
ओटीएस के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी
नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि करदाताओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नगर निगम सेवा भवन आने वाले उपभोक्ताओं के लिए हेल्प डेस्क को प्रभावी किया जाए। नगर निगम की हेल्प डेस्क, कर विभाग, संबंधित कार्यालयों पर आने वाले करदाताओं को योजना की शर्तों बकाया धनराशि ब्याज में छूट तथा किश्तों से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए।
महापौर ने छूट का लाभ उठाने की अपील
महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में बकाएदारों को स्वतंत्रता दिवस पर ओटीएस योजना का लाभ दिया गया है। नागरिक नगर विकास की महत्वपूर्ण व महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाएं। समय पर नगर निगम कर भुगतान से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी। बकाएदार निर्धारित अवधि में पंजीयन कराएं और आसान तरीके से भुगतान कर सकते हैं। ब्याज और सरचार्ज सरकार माफ कर रही है। इस सुनहरे मौके का फायदा अवश्य उठाएं।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

IIT कानपुर से निकला लड़का, माइक्रोसॉफ्ट- गूगल से की इंटर्नशिप, Meta में मिल गई 800 करोड़ की नौकरी

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

छात्रा ने CM योगी से लगाई गुहार और नगर निगम ने पास कर दी 45 लाख की सड़क, काम भी शुरू


