UP Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लखनऊ सहित 40 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात - up weather update 16 august imd alert heavy rain in more than 40 cities include lucknow know agra meerut moradabad forecast
UP Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लखनऊ सहित 40 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात आज 16 अगस्त को यूपी के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में 1…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लखनऊ सहित 40 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात
आज 16 अगस्त को यूपी के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में 17 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
HighLights
- यूपी के 40 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी
- लखनऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
- 17 अगस्त तक बारिश से तापमान में गिरावट संभव
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में मानसून एक्टिव दौर में है। पूर्वी के कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि कुछ जिलों में उमस बेहाल कर रही है। बात आज के मौसम की करें तो आज यानि 16 अगस्त को यूपी में मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और भारी वर्षा का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
17 अगस्त तक पूरब से पश्चिम तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग का ये है कहना
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा ने मौसम सुहाना कर दिया है लगभग 45 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा। शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, महोबा और आसपास के जिलों में भारी बरसात हो सकती है।
तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी
इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी समेत करीब 40 जिलों में भी तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य एवं पश्चिमी जिलों में बारिश का दौरा जारी रहेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कल का मौसम: 16 अगस्त को यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बढ़ेगा असर; जानें 19 तक का मौसम

श्री नगर विधानसभा सीट: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण सेंटर

सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रयागराज की निशा चंद्रा की सफलता


