होमशिक्षा-करियरगोरखपुर AIIMS और BRD मेडिकल कॉलेज में गूंजा नशे से आजादी का संकल्प, डॉक्टरों और छात्रों ने ली शपथ - gorakhpur aiims brd pledge for drug free society on iday
शिक्षा-करियर

गोरखपुर AIIMS और BRD मेडिकल कॉलेज में गूंजा नशे से आजादी का संकल्प, डॉक्टरों और छात्रों ने ली शपथ - gorakhpur aiims brd pledge for drug free society on iday

गोरखपुर AIIMS और BRD मेडिकल कॉलेज में गूंजा नशे से आजादी का संकल्प, डॉक्टरों और छात्रों ने ली शपथ गोरखपुर के एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षकों, कर्मचारियो…

Jagran के अनुसार15 अगस्त 2026 को 09:55 pm बजे
गोरखपुर AIIMS और BRD मेडिकल कॉलेज में गूंजा नशे से आजादी का संकल्प, डॉक्टरों और छात्रों ने ली शपथ
 - gorakhpur aiims brd pledge for drug free society on iday

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर AIIMS और BRD मेडिकल कॉलेज में गूंजा नशे से आजादी का संकल्प, डॉक्टरों और छात्रों ने ली शपथ

गोरखपुर के एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

HighLights

- एम्स और बीआरडी में स्वतंत्रता दिवस पर नशे के खिलाफ संकल्प।

- चिकित्सकों, छात्रों, कर्मचारियों ने नशे से दूरी बनाने की शपथ ली।

- नशामुक्त समाज बनाने और जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। दैनिक जागरण के तत्वावधान में चल रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत दोनों चिकित्सा संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे से पूरी तरह दूर रहने का संकल्प लिया। साथ ही समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रण भी लिया।

एम्स गोरखपुर में कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इसके बाद संस्थान के चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे से दूरी बनाए रखने की शपथ ली।

उन्होंने संकल्प लिया कि स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान नशे को युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इससे बचाव को सामाजिक जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया।

डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटी आदत से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करने लगती है। तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि देश को बाहरी गुलामी से आजादी मिलने के साथ ही समाज को नशे जैसी बुराई से भी मुक्त करना जरूरी है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही स्वस्थ और मजबूत समाज की नींव रखी जा सकती है।

चिकित्सा संस्थानों में लिए गए इस संकल्प का उद्देश्य केवल शपथ तक सीमित नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता को जनआंदोलन का रूप देना है। इसी संदेश को मजबूती देते हुए नशे से आजादी का संकल्प लेकर चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने समाज को स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें