होमशिक्षा-करियरपूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11-नदियां चेतावनी बिंदु पार: 3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, चित्रकूट में घरों तक पहुंचा पानी - Varanasi News
शिक्षा-करियर

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11-नदियां चेतावनी बिंदु पार: 3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, चित्रकूट में घरों तक पहुंचा पानी - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Monsoon Alert: Heavy Rain In 28 Districts | Weather Update पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11-नदियां चेतावनी बिंदु पार:3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, चित्रकूट में घरों…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 12:55 am बजे
पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11-नदियां चेतावनी बिंदु पार:  3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, चित्रकूट में घरों तक पहुंचा पानी - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- UP Monsoon Alert: Heavy Rain In 28 Districts | Weather Update

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11-नदियां चेतावनी बिंदु पार:3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, चित्रकूट में घरों तक पहुंचा पानी

- कॉपी लिंक

यूपी के सभी 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा समेत 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कॉलोनियों-घरों तक पानी पहुंच गया है।

रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। नदी के बगल में बने आरोग्यधाम पुल के ऊपर से मंदाकिनी का पानी बह रहा है। उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। यूपी में 3 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा।

वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल डूब गया। शनिवार सुबह 6 बजे लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद धूप निकल आई। संभल में बारिश में मकान की छत गिर गई। परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 41.5 मिमी बारिश चित्रकूट में हुई।

आज कहां-कहां बारिश की संभावना?

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका व्यापक असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। भारी बारिश हो सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें