'मैं गा नहीं सकता तो बुरे लोगों पर बुलडोजर चला देता हूं', सीएम योगी ने चुटीले अंदाज में कलाकार को दिया जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्सर चुटीला अंदाजा देखने को मिल जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। लखनऊ: पूरे देश ने 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्सर चुटीला अंदाजा देखने को मिल जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने को मिला।
लखनऊ: पूरे देश ने 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जगह-जगह कार्यक्रम किए गए। विधान भवन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों और छात्रों से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के एक कलाकार ने यूपी में बुलडोजर ऐक्शन की तारीफ की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने चुटीले अंदाज में कहा कि आपकी तरह मैं गा नहीं सकता, इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलवा देता हूं।
उत्तर प्रदेश विधान भवन में कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इन्हीं में से एक कलाकार छत्तीसगढ़ से लखनऊ में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी। मुख्यमंत्री योगी ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए बातचीत की। बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कलाकार ने यूपी में कानून व्यवस्था और सरकार की तारीफ की। साथ ही उन्होंने यूपी के सख्त प्रशासनिक फैसलों की खुलकर प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री का जवाब सुनकर सब हंस पड़े
छत्तीसगढ़ के कलाकार की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले मुस्कुराए और फिर बोले, 'आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं, मैं गा नहीं सकता हूं तो बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं।' योगी के इतना कहते ही वहां बैठे लोगों की हंसी छूट गई। पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा।
योगी ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों एवं कलाकारों को सरकारी आवास पर सम्मानित किया। अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले को उम्रकैद, 50 हजार जुर्माना

कीर्ति चक्र एडीजी भानु भास्कर ने शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौत के बाद उनके परिवार से मुलाकात की - एडीजी मेरठ जोन ने कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद इंस्पेक्टर सुनील के परिवार से मिलने मसूरी गांव का दौरा किया

यूपी पुलिस में तीन युवाओं का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन: हरदोई के पिहानी में खुशी की लहर, परिजनों ने बांटी मिठाई - Pihani(Hardoi) News


