होमपर्यटनपूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, अरुणाचल में पांच जवान लापता; दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - weather news updates flood alert for the northeast heavy rain warning for several states including delhi and up
पर्यटन

पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, अरुणाचल में पांच जवान लापता; दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - weather news updates flood alert for the northeast heavy rain warning for several states including delhi and up

पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, अरुणाचल में पांच जवान लापता; दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौ…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, अरुणाचल में पांच जवान लापता; दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - weather news updates flood alert for the northeast heavy rain warning for several states including delhi and up

सौजन्य से:- Jagran

पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, अरुणाचल में पांच जवान लापता; दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले में एक सेना शिविर में अचानक आई बाढ़ में दो आश्रय स्थल बह जाने से पांच सैन्यकर्मी लापता हो गए।

HighLights

- दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना

- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है

- अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ में बह गए 5 सैनिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में पहले से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और बिगड़ गई है।

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले में एक सेना शिविर में अचानक आई बाढ़ में दो आश्रय स्थल बह जाने से पांच सैन्यकर्मी लापता हो गए, जबकि ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत

दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या, बस्ती, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया शामिल हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार और पहाड़ी राज्य

बिहार के पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर

अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हो गए हैं। कुछ जगहों पर सड़कें बाधित हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। असम में भी नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके प्रभावित हैं। सिक्किम में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें