होमक्राइमसीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
क्राइम

सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड Sitapur News In Hindi: सीतापुर में किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. साथ ही लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, SH…

ABP News के अनुसार16 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

सौजन्य से:- ABP News

सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Sitapur News In Hindi: सीतापुर में किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. साथ ही लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, SHO के खिलाफ जांच शुरू की गई है.

सीतापुर में किशोरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है. यूपी में अपराध करेंगे तो कार्रवाई होगी और अपराधियों को बचाने की कोशिश हुई तो जिम्मेदार भी नहीं बचेंगे. कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोरी का पेड़ पर लटका शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं पुलिस की लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है और एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू है.

अपराधियों पर सीधा प्रहार, बचाने वालों की भी खैर नहीं

योगी सरकार की निगरानी में पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है. तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है. जांच में सामने आने वाले हर तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है. सरकार का रुख स्पष्ट है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता.

'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

कानून-व्यवस्था में चूक पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

सीतापुर मामले में कार्रवाई केवल आरोपियों तक सीमित नहीं रही. पुलिस की भूमिका में लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसएचओ के विरुद्ध जांच चल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति में अपराध के साथ-साथ कर्तव्य में लापरवाही के लिए भी कोई जगह नहीं है.

कानून व्यवस्था में चूक के लिए अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार

कानून-व्यवस्था में चूक पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा रही है. यह कार्रवाई सरकार के उस सख्त संदेश को दोहराती है कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए रत्ती भर भी जगह नहीं है. अपराध करने वाला हो, उसे संरक्षण देने वाला हो या कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाला जांच में दोषी मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें