UP Floods: प्रयागराज में बाढ़ के हालात, बेलन-टोंस और गंगा में उफान से 60 गांवों से संपर्क टूटा
UP Floods: प्रयागराज में बाढ़ के हालात, बेलन-टोंस और गंगा में उफान से 60 गांवों से संपर्क टूटा प्रयागराज में उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरियों के लिए बारिश की बूंदे राहत से ज्यादा आफत बनकर गिरी हैं। शहर से लेकर गांव तक जनजीव…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Floods: प्रयागराज में बाढ़ के हालात, बेलन-टोंस और गंगा में उफान से 60 गांवों से संपर्क टूटा
प्रयागराज में उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरियों के लिए बारिश की बूंदे राहत से ज्यादा आफत बनकर गिरी हैं। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
यूपी के प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बेलन नदी में ऐसा उफान आया कि इसने टोंस की धारा को रोक दिया है। ऐसे में देर रात टोंस में उफान दिखने लगा, जिसका सीधा असर गंगा पर आ रहा है। ऐसे में अफसरों का मानना है कि बुधवार दोपहर तक गंगा बघाड़ा की ओर रुख करेंगी, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो सकती है।
हालांकि अफसर यही मान रहे हैं कि फिलहाल 84 मीटर के आसपास तक जलस्तर जा सकता है, इसके बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद है। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार शाम को अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि पीछे बारिश का पानी आने के कारण बेलन उफान पर है।
लगातार हो रही जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण अब बेलन ने टोंस को रोक दिया है। जबकि टोंस में दो मीटर के आसपास की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि टोंस का पानी बेलन के दबाव के कारण आगे नहीं निकल पा रहा है, जिसके चलते टोंस का जल गंगा को रोकने लगा है। रात के बाद गंगा का जल बैकफ्लो होने लगा। ऐसी स्थिति को देखते हुए सभी जगह अलर्ट कर दिया गया है।
60 गांवों से संपर्क टूटा
कोरांव में बेलन के उफान पर आने के कारण रपटों पर पानी भर गया और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि कोरांव में बड़ा जन समूह प्रभावित हुआ है। बेलन में उफान के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे करीब 60 गांवों की 80 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। कोरांव में राहत सामग्री के साथ एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया है। वहां 485 लोगों को पंचायत भवन में बने राहत शिविर में रखा गया है।
एनी बेसेंट नहीं, होली ट्रिनिटी जाएं
बघाड़ा के बाशिंदों को हर बार एनी बेसेंट स्कूल में शरणालय बनाकर जगह दी जाती है, लेकिन वहां की स्थिति को देखते हुए इस बार जगह में बदलाव कर दिया गया है। एनी बेसेंट की जगह होली ट्रिनिटी स्कूल को इस बार राहत शिविर बनाया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि बघाड़ा के नागरिक इस बार होली ट्रिनिटी जाएं, वहां पर सारे प्रबंध किए गए हैं।
जिलाधिकारी, मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बारिश सभी जगह हो रही है, ऐसे में बाढ़ की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता है। उम्मीद है कि 83 से 84 मीटर के बीच जलस्तर हो सकता है। हमारी तैयारी पूरी है। सभी राहत शिविरों को अलर्ट कर दिया गया है। जैसे ही लोग आएंगे, उनके लिए बंदोबस्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

LDA ने 18 साल से लटकी लखनऊ की प्रबंध नगर योजना को दी हरी झंडी, 2 लाख लोगों का सपना होगा पूरा

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता

गोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस - gorakhpur delhi amrit bharat train starts aug 27 schedule and features


