गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर हादसों के बाद NHAI का फैसला: कसिहार, डवरपार, महावीर छपरा चौराहों पर बनेंगे वैध कट, वही अवैध बंद होंगे - Malaw(Bansgaon) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Malaw - Gorakhpur Varanasi Highway NHAI News | Valid Cuts At Kasihar And Mahavir गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर हादसों के बाद NHAI का फैसला:कसिहार, डवरपार, महावीर छपरा चौराहों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Malaw
- Gorakhpur Varanasi Highway NHAI News | Valid Cuts At Kasihar And Mahavir
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर हादसों के बाद NHAI का फैसला:कसिहार, डवरपार, महावीर छपरा चौराहों पर बनेंगे वैध कट, वही अवैध बंद होंगे
- कॉपी लिंक
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मालूम हो कि बेलीपार के कसिहार, डवरपार और महावीर छपरा चौराहों पर अब वैध कट बनाए जाएंगे।
ज्ञात हो कि कसिहार, मलाव, कनइल और रूद्राइन उर्फ मझिगावा जैसे गांवों के ग्रामीण लंबे समय से इन चौराहों पर अंडरपास या वैध कट की मांग कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों की मांग और रोड सेफ्टी ऑडिट के बाद NHAI अधिकारियों ने इन स्थानों पर वैध कट बनाने की पुष्टि की है।
वही NHAI अधिकारियों के अनुसार, हादसों में कमी लाने के लिए शुरुआती चरण में इन तीन चौराहों का चयन किया गया है। भविष्य में आवश्यकतानुसार अन्य चौराहों पर भी ऐसे कट बनाए जा सकते हैं।
मालूम हो कि गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल पांच स्थानों पर मीडियन कट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इनमें कसिहार चौराहा, डवरपार चौराहा, महावीर छपरा चौराहा और मड़वरिया कुआं प्रमुख हैं, जहां के लोग लंबे समय से अंडरपास की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में तत्काल समाधान के तौर पर, सबसे अधिक दुर्घटना वाले कसिहार चौराहा, डवरपार चौराहा और महावीर छपरा चौराहों पर मीडियन कट बनाए जाएंगे।
वही इन स्थानों पर कट बनाने के साथ ही अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी लागू किए जाएंगे। ऐसे में रोड सेफ्टी अभियान के तहत, कसिहार स्थित तीन तक्खा पूल के पास, कसिहार चौराहे, डवरपार चौराहे और महावीर छपरा पर राहगीरों व स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए सभी अवैध कटों को भी बंद किया जाएगा। ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
इस संबंध में NHAI के परियोजना निदेशक (PD) अंकित ने बताया कि गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें आवश्यकतानुसार मीडियन कट बनाए जाएंगे और कई स्थानों पर खुले हुए अवैध कटों को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

आज का मौसम: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

UP Weather: पूर्वी यूपी के 8 जिलों में आज झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, लखनऊ में भी बदलेगा मौसम - up weather today 19 august imd alert for sonbhadra prayagraj include 8 districts forecast ajj ka mausam

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक बारिश की चेतावनी; दिल्ली बुधवार को बारिश के लिए तैयार - CNBC TV18


