प्रयागराज में 3 दिन से बारिश, घरों में बेड-सोफा डूबे: काशी में घाट की सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं; 68 जिलों में अलर्ट, 8 में स्कूल बंद - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update 19 August Heavy Rainfall Alert Video LIVEप्रयागराज में 3 दिन से बारिश, घरों में बेड-सोफा डूबे:…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update 19 August Heavy Rainfall Alert Video
LIVEप्रयागराज में 3 दिन से बारिश, घरों में बेड-सोफा डूबे:काशी में घाट की सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं; 68 जिलों में अलर्ट, 8 में स्कूल बंद
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी रिमझिम बारिश होती रही। लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई। आगरा, वाराणसी और कानपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, गोंडा, कौशांबी, गाजीपुर और भदोही में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि जौनपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं।
इससे पहले, प्रयागराज में इतनी बारिश हुई कि घरों में पानी घुस गया। सोफा-बेड और सामान डूब गए। रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक जलमग्न हो गए। एक तीन मंजिला मकान ढह गया। जलभराव के कारण कई जज और वकील हाईकोर्ट देर से पहुंचे। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को तलब किया।
इधर, प्रदेश में 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थलों तक पानी पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार घाट के ऊपरी हिस्से पर कराया जा रहा है। नमो घाट भी जलमग्न हो गया है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती छत पर कराई जा रही है।
प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी घरों में घुसने लगा है। दारागंज में बक्शी बांध के पास खड़ी एक कार गंगा में डूब गई। कानपुर और उन्नाव में भी गंगा के तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-
हवा में कम दबाव का क्षेत्र बनने, मानसून ट्रफ रेखा के उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून सक्रिय हो गया है। 23 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियों में तेजी बरकरार रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के सिस्टम के असर से बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं।
आज कहां-कहां बारिश की संभावना?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

LDA ने 18 साल से लटकी लखनऊ की प्रबंध नगर योजना को दी हरी झंडी, 2 लाख लोगों का सपना होगा पूरा

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता

गोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस - gorakhpur delhi amrit bharat train starts aug 27 schedule and features


