होमसेहतकानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट - kanpur may soon be divided into two districts government seeks report on kanpur north kanpur south
सेहत

कानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट - kanpur may soon be divided into two districts government seeks report on kanpur north kanpur south

कानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट कानपुर नगर को 'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण' में विभाजित करने का प्रस्ताव है, जिस पर शासन ने रिपोर्ट मांगी…

Jagran के अनुसार19 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
कानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट - kanpur may soon be divided into two districts government seeks report on kanpur north kanpur south

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट

कानपुर नगर को 'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण' में विभाजित करने का प्रस्ताव है, जिस पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। यह बदलाव बढ़ती आबादी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

HighLights

- कानपुर नगर को दो जिलों में बांटने का प्रस्ताव।

- 'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण' नाम से बनेंगे जिले।

- शासन ने 30 दिन में मांगी है प्रस्ताव पर रिपोर्ट।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर महानगर के स्वरूप में बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। कानपुर नगर को दो हिस्सों में विभाजित किए जाने का प्रस्ताव है। मतलब अब कानपुर नगर में दो जिले बन सकते हैं। 'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण'। कानपुर नगर को दो जिलों में विभाजित करने के प्रस्ताव पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। यदि प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो जिले का प्रशासनिक नक्शा बदल जाएगा और दोनों क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था की संभावना बनेगी।

दअरसल, कानपुर नगर को दो नगरों में विभाजित किए जाने की मांग की गई है । किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ विधानसभा में भी सूचना प्रस्तुत की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा और मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देकर विधायक महेश त्रिवेदी ने जनपद कानपुर नगर को दो नगरों में विभाजित किए जाने की मांग की है।

30 दिन में भेजनी है रिपोर्ट

पत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 2023 के नियम 301(3) के तहत प्रस्ताव की आवश्यक जांच कर उसका अंतिम उत्तर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह उत्तर हस्ताक्षर के 30 दिन के भीतर संबंधित विधायक और विधानसभा सचिवालय को भेजने को कहा गया है।

अगले सत्र में शामिल की जा सकती है रिपोर्ट

विधानसभा सचिवालय ने शासन से यह भी अपेक्षा की है कि उक्त सूचना को सदन में यथासंभव इसी सत्र अथवा अगले सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यों में शामिल कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

बढ़ती आबादी के चलते उठी मांग

शासन स्तर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद अब प्रस्ताव की प्रशासनिक और व्यवहारिक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। यदि प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो कानपुर नगर के प्रशासनिक स्वरूप में बड़ा बदलाव हो सकता है। विधायक ने बताया कि कानपुर शहर की बढ़ती आबादी को लेकर यह आवश्यक है।

सीएम से मिलकर उठाई थी मांग

किदवई नगर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने कानपुर साउथ को नया जिला घोषित करने की मांग भी रखी। सीएम ने प्रस्ताव को सुनकर उन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

इस तरह दक्षिण का बदलेगा स्वरूप

विधायक महेश त्रिवेदी ने जूही अंडरपास से अफीमकोठी तक प्रस्तावित आरओबी के निर्माण हेतु धनराशि आवंटित किए जाने का अनुरोध सीएम योगी से किया। यह करीब 424 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है। सेतु बनने से उत्तर एवं दक्षिण कानपुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा जूही खलवा पुल और अंडरपास क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और घंटों लगने वाले जाम से आम जनता को स्थायी राहत मिलेगी। वहीं, दक्षिण के नौबस्ता स्थित 100 बेड अस्पताल व गोविंद नगर मार्केट को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर आधुनिक, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें