लखनऊ से लापता दरोगा 7 दिन बाद प्रयागराज के होटल में मिले, सब इंस्पेक्टर बीवी से नाराज होकर घर से निकले थे
Lucknow Police: दरोगा आनंद कुमार मिश्रा तकरोही चौकी पर तैनात हैं। उनकी एसआई पत्नी की तैनाती डीसीपी सेंट्रल कार्यालय पर है। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: इंदिरानगर थाने की तकरोही चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Lucknow Police: दरोगा आनंद कुमार मिश्रा तकरोही चौकी पर तैनात हैं। उनकी एसआई पत्नी की तैनाती डीसीपी सेंट्रल कार्यालय पर है।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: इंदिरानगर थाने की तकरोही चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा के 11 अगस्त को लापता होने के बाद लखनऊ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। तेजी से चली छानबीन के बीच आखिरकार 7 दिन बाद लखनऊ से गायब दरोगा प्रयागराज के एक होटल से सकुशल बरामद हुए।
आनंद मिश्रा की पत्नी अंजली तिवारी भी सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी शिकायत पर सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थीं।
वाराणसी में बंद हुआ था मोबाइल
अंजली तिवारी सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में रहती हैं। वह DCP सेंट्रल कार्यालय में तैनात हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 11 अगस्त की दोपहर आनंद अपनी कार घर पर ही छोड़कर कपड़ों से भरा बैग लेकर पैदल निकले थे। देर शाम तक जब वह ड्यूटी से नहीं लौटे और फोन स्विच ऑफ आने लगा तो उन्हें चिंता हुई।
बनारस के होटलों में चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस टीम ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस टीम को एक्टिव किया। जांच के दौरान उनकी अंतिम एक्टिव लोकेशन वाराणसी में मिली थी। इसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट की एक विशेष टीम बनारस के रेलवे स्टेशनों और होटलों की खाक छानने भेजी गई थी।
पारिवारिक कलह का मामला
सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव ने बताया कि पता चला कि दरोगा प्रयागराज के एक होटल में ठहरे हैं। पूछताछ में सामने आया कि दरोगा आनंद कुमार मिश्रा पारिवारिक कलह के चलते नाराज होकर निकले थे। लखनऊ से निकलने के बाद वह सीधे वाराणसी पहुंचे और वहां दो दिनों तक ठहरे रहे। इसके बाद उन्होंने वाराणसी से एक प्राइवेट कार बुक की और प्रयागराज पहुंच गए, जहां एक होटल में कमरा लेकर रुक गए।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में Instagram पर दोस्ती फिर गैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

वाराणसी में आवास योजनाओं का हिसाब मांगने पर खुली फाइलों की परतें, तीन सवाल आगे सरके - layers of files regarding housing schemes in varanasi were uncovered after a demand for accountability

लखनऊ में 'वशिष्ठ नगर' बसाने की तैयारी, स्टार्टअप्स के लिए MSME को मिलेगी 50 एकड़ जमीन, डिटेल जानिए


