कानपुर में Instagram पर दोस्ती फिर गैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
कानपुर में Instagram पर दोस्ती फिर गैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे घंटाघर स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसका साथी भी मौजूद था. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में Instagram पर दोस्ती फिर गैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे घंटाघर स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसका साथी भी मौजूद था.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 19, 2026 at 12:02 PM IST
कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पहले आरोपी ने युवती से Instagram पर दोस्ती की. इसके बाद होटल में बुलाकर गैंगरेप किया. आरोपियों ने घटना के फोटो-वीडियो भी बनाए और वायरल करने की धमकी दी. डरी-सहमी युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बताई.
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, उनकी 20 वर्षीय बेटी 10 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे मिठाई लेने के लिए घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. अगले दिन दोपहर करीब एक बजे युवती रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई.
युवती द्वारा परिजनों को बताया गया कि Instagram पर उसकी सरवन नाम युवक से बातचीत होती थी. 10 अगस्त को मिठाई की दुकान के पास सरवन मिला और उसे परमट मंदिर चलने के लिए कहा. वहां प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप है.
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे घंटाघर स्थित एक होटल में ले गया, जहां सागर नाम का उसका साथी भी मौजूद था. आरोप है कि दोनों ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए. शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई.
बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर सरवन और सागर के खिलाफ गैंगरेप संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: आजम खान पर ED की बड़ी स्ट्राइक: जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के 10 ठिकानों पर छापेमारी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ से लापता दरोगा 7 दिन बाद प्रयागराज के होटल में मिले, सब इंस्पेक्टर बीवी से नाराज होकर घर से निकले थे

वाराणसी में आवास योजनाओं का हिसाब मांगने पर खुली फाइलों की परतें, तीन सवाल आगे सरके - layers of files regarding housing schemes in varanasi were uncovered after a demand for accountability

लखनऊ में 'वशिष्ठ नगर' बसाने की तैयारी, स्टार्टअप्स के लिए MSME को मिलेगी 50 एकड़ जमीन, डिटेल जानिए


