होमशिक्षा-करियरगोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस - gorakhpur delhi amrit bharat train starts aug 27 schedule and features
शिक्षा-करियर

गोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस - gorakhpur delhi amrit bharat train starts aug 27 schedule and features

गोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर को 27 अगस्त से दिल्ली के लिए पहली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है, जो 15095/15096 नंबर से चलेगी। यह ट्रेन पुश-पुल…

Jagran के अनुसार19 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
गोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस
 - gorakhpur delhi amrit bharat train starts aug 27 schedule and features

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, 27 से शुरू हो रही है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस

गोरखपुर को 27 अगस्त से दिल्ली के लिए पहली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है, जो 15095/15096 नंबर से चलेगी। यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित है और इसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

HighLights

- 27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन शुरू।

- साप्ताहिक ट्रेन 15095/15096 नंबर से संचालित होगी।

- पुश-पुल तकनीक, आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आखिरकार, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर को भी सुविधा संपन्न अमृत भारत ट्रेन का उपहार मिल ही गया। 27 अगस्त से गोरखपुर से दिल्ली के बीच पहली साप्ताहिक नई अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार अमृत भारत पहले से चल रही 05057/05058 नंबर की गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की जगह संचालित की जाएगी।

नई अमृत भारत ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली के बीच 15095/15096 नंबर से चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 27 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा दिल्ली से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 और पैंट्रीकार समेत कुल 22 कोच लगेंगे।

रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से बांद्रा के बीच भी साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन की घोषणा कर दी है। जल्द ही गोरखपुर से बांद्रा के बीच भी अमृत भारत का संचालन आरंभ हो जाएगा।

- 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

- 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर बाद 02:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

पुश-पुल तकनीक पर चलती है अमृत भारत ट्रेन

अमृत भारत ट्रेन के दोनों छोर पर इंजन लगे होते हैं। यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर चलती है। अमृत भारत एक नान एसी एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसमें शयनयान (स्लीपर) और साधारण (जनरल) के कोच लगते हैं। इस ट्रेन की गति अन्य एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों की तुलना में ज्यादा होती है। यह ट्रेन 110 से अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में LIC एजेंट ने 15 साल तक दी फर्जी रसीदें, 80 हजार हड़पे; FIR दर्ज

अमृत भारत ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बाडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टाक बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में वंदे भारत के साथ अमृत भारत ट्रेनें ही चलेंगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें