होमशिक्षा-करियरवाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता
शिक्षा-करियर

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता प्रयागराज में आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विषय था ‘बहुविषयक शिक्षा व्यवस्था वास्तविक दुनिया की जटिलताओं और 21 वीं…

Hindustan के अनुसार19 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता

सौजन्य से:- Hindustan

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता

प्रयागराज में आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विषय था ‘बहुविषयक शिक्षा व्यवस्था वास्तविक दुनिया की जटिलताओं और 21 वीं सदी की चुनौतियों का समाधान’। प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया। विजेता आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर रहा जबकि उपविजेता एसपी मार्ग लखनऊ रहा।

प्रयागराज। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में मध्य कमांड के क्लस्टर-दो की हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। ‘बहुविषयक शिक्षा व्यवस्था वास्तविक दुनिया की जटिलताओं और 21 वीं सदी की चुनौतियों का समाधान’ विषयक प्रतियोगिता में सेंट्रल कमांड के क्लस्टर-दो के तहत आने वाले सात विद्यालय आर्मी पब्लिक स्कूल जबलपुर-दो, आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा, आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ, आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ तथा आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर ने भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर नवनीत डागर, निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना शंकर ने दीप जलाकर किया।

वाद-विवाद में छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष तथा विपक्ष में अपने-अपने तर्क रखे, जिसके परिणाम स्वरूप आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता रही जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ उपविजेता रही। इसके अतिरिक्त सर्वोत्तम पक्ष वक्ता एपीएस आगरा की 'योगिता', सर्वोत्तम विपक्ष वक्ता एपीएस गोरखपुर की कृतिका तिवारी तथा सर्वोत्तम प्रश्नकर्ता एपीएस रानीखेत की 'वर्षा जोशी' रहीं। विद्यालय की हेड गर्ल प्रिषा बिष्ट ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें