Mid Day Meal: वाराणसी में चार ब्लॉक, नगर क्षेत्र के तीन जोन के परिषदीय विद्यालयों तक पहुंच रहा मध्याह्न भोजन
Mid Day Meal: वाराणसी में चार ब्लॉक, नगर क्षेत्र के तीन जोन के परिषदीय विद्यालयों तक पहुंच रहा मध्याह्न भोजन PM Poshan Scheme: वाराणसी में पीएम पोषण योजना के तहत 850 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1,06,502 विद्…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Mid Day Meal: वाराणसी में चार ब्लॉक, नगर क्षेत्र के तीन जोन के परिषदीय विद्यालयों तक पहुंच रहा मध्याह्न भोजन
PM Poshan Scheme: वाराणसी में पीएम पोषण योजना के तहत 850 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1,06,502 विद्यार्थियों को अक्षय पात्र फाउंडेशन का गर्म और पौष्टिक भोजन मिल रहा है। 2022-23 में 167 विद्यालयों और 20,917 बच्चों से शुरू हुई योजना का दायरा अब एक लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच गया है। जल्द 25 हजार और बच्चे जुड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ जिले के 850 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1,06,502 विद्यार्थियों की थाली तक अक्षय पात्र फाउंडेशन का गर्म और पौष्टिक भोजन पहुंच रहा है। पीएम पोषण योजना के तहत संचालित इस व्यवस्था का लाभ बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को मिल रहा है। वाराणसी में योजना की शुरुआत सात जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
योजना की शुरुआत सत्र 2022-23 में 167 परिषदीय विद्यालयों के 20,917 बच्चों से हुई थी। चार साल में इसका दायरा बढ़कर एक लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच गया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा के एक लाख छात्र-छात्राओं तक अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से पीएम पोषण योजना का भोजन पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले सेवापुरी ब्लॉक के विद्यालयों को योजना से जोड़ा गया था। इसके बाद सत्र 2023-24 में हरहुआ, 2024-25 में बड़ागांव और 2025-26 में आराजी लाइन ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों को योजना के दायरे में शामिल किया गया। अब इन ब्लॉकों के 850 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,06,502 बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई में भोजन तैयार कर निर्धारित विद्यालयों तक पहुंचाया जाता है। इससे बच्चों को विद्यालय में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही उनके पोषण स्तर में सुधार और विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम पोषण योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से 25 हजार और विद्यार्थियों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जिले में योजना का लाभ पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज मंडल में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त, तीन दिनों के भीतर जलजमाव खत्म करने के निर्देश!

डेयरी उत्पादों में मिलावट पर योगी सरकार सख्त, अब FIR के साथ होगा बड़ा ऐक्शन; आदेश जारी

UP Weather 16 August: अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल


