होमक्राइमआदित्य तिवारी यूपी पुलिस में दारोगा चयनित: अमानीगंज के भाखौली निवासी को मिली बड़ी सफलता - Bhauli(Rudauli) News
क्राइम

आदित्य तिवारी यूपी पुलिस में दारोगा चयनित: अमानीगंज के भाखौली निवासी को मिली बड़ी सफलता - Bhauli(Rudauli) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ayodhya - Bhauli - Amaniganj Bhakhauli Aditya Tiwari Selected As UP Police Sub Inspector आदित्य तिवारी यूपी पुलिस में दारोगा चयनित:अमानीगंज के भाखौली निवासी को मिली बड़ी सफलता - कॉप…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
आदित्य तिवारी यूपी पुलिस में दारोगा चयनित:  अमानीगंज के भाखौली निवासी को मिली बड़ी सफलता - Bhauli(Rudauli) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ayodhya

- Bhauli

- Amaniganj Bhakhauli Aditya Tiwari Selected As UP Police Sub Inspector

आदित्य तिवारी यूपी पुलिस में दारोगा चयनित:अमानीगंज के भाखौली निवासी को मिली बड़ी सफलता

- कॉपी लिंक

अमानीगंज की ग्राम पंचायत भाखौली के पूरे चौप तिवारी निवासी किसान सत्यदेव तिवारी के 23 वर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (दारोगा) पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

आदित्य तिवारी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अमानीगंज के शिवपुरी इंटर कॉलेज खांडसा से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने रामफेर महाविद्यालय निमड़ी मिल्कीपुर से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की।

अपनी पढ़ाई के दौरान ही आदित्य ने उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली। उनकी छोटी बहन स्वाति तिवारी भी अभी पढ़ाई कर रही हैं।

आदित्य की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता सत्यदेव तिवारी और पदमा तिवारी का कड़ा संघर्ष रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी में उनके चाचा लव तिवारी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आदित्य तिवारी के दारोगा पद पर चयन से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। बधाई देने वालों में हरिश्चंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी, ब्रह्मदत्त तिवारी, मुरली तिवारी, रामजी तिवारी, मनीष तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, अतुल तिवारी, अमित तिवारी, लल्लन तिवारी, राजेश तिवारी, राम दयाल तिवारी, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, राजदत्त मिश्रा, आनंद कुमार मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, विवेक कुमार मिश्रा, देव प्रकाश मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, देशराज पाठक, अरुण मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, जानकी प्रसाद मिश्रा, पवन मिश्रा और ग्राम प्रधान राहुल कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें