होमक्राइमकानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
क्राइम

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चो Kanpur News In Hindi: अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में कपड़ा व्यापारी द्वारा अपने जन्मदिन पर जारी किए गए ऑफर ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ क…

abplive.com के अनुसार16 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

सौजन्य से:- abplive.com

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चो

Kanpur News In Hindi: अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में कपड़ा व्यापारी द्वारा अपने जन्मदिन पर जारी किए गए ऑफर ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अफरा-तफरी मच गई.

कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में देर रात उस समय अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब सोशल मीडिया पर ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ देने का प्रचार तेजी से वायरल हो गया. मैसेज सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग रात करीब 11:59 बजे आलम मार्केट स्थित आलम मार्ट के बाहर खरीदारी के लिए पहुंच गए. देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

कपड़े व्यापारी ने अपने जन्मदिन के अवसर की थी ऑफर घोषित

पुलिस के अनुसार, देर रात्रि सूचना मिली थी कि आलम मार्केट में काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं. सूचना मिलते ही थाना अनवरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचने के बाद जानकारी हुई कि आलम मार्ट के संचालक की ओर से सोशल मीडिया पर ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ देने की सेल का प्रचार किया गया था. बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर यह ऑफर घोषित किया था.

सोशल मीडिया पर ऑफर का मैसेज तेजी से वायरल होने के बाद हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए मार्केट पहुंच गए. भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और वहां से हटाया. पुलिस का कहना है कि इस दौरान किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया और न ही लाठीचार्ज किया गया.

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी

गश्त के दौरान आलम मार्केट में भीड़ की मिली थी सूचना

पुलिस ने बताया कि वर्तमान में मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई विशेष समस्या नहीं है. देर रात पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर के सभी चौराहों और प्रमुख स्थानों पर चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी. इसी दौरान आलम मार्केट में भीड़ की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले के तथ्यों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें