होमक्राइम'थाने जा रहा हूं', कहकर घर से निकले दरोगा 4 दिन से गायब, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस
क्राइम

'थाने जा रहा हूं', कहकर घर से निकले दरोगा 4 दिन से गायब, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस

लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात दरोगा आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त से लापता हैं। वह घर पर कार छोड़कर कपड़ों का बैग लेकर पैदल निकले थे। दरोगा पत्नी अंजलि तिवारी की शिकायत पर सरोजनीनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। हेमेन्द्…

Navbharat Times के अनुसार16 अगस्त 2026 को 04:56 am बजे
'थाने जा रहा हूं', कहकर घर से निकले दरोगा 4 दिन से गायब, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात दरोगा आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त से लापता हैं। वह घर पर कार छोड़कर कपड़ों का बैग लेकर पैदल निकले थे। दरोगा पत्नी अंजलि तिवारी की शिकायत पर सरोजनीनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आए दिन किसी न किसी आम नागरिक के लापता होने की शिकायतें शहर के अलग अलग थानों में दर्ज होती हैं। ऐसे में कई बार कुछ ऐसे लोगों के लापता होने के मामले सामने आ जाते हैं, जिससे आम जनमानस के साथ साथ पुलिस महकमे के भी हाथ पांव फूल जाते हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया।

दरअसल, लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात एसआई आनंद कुमार मिश्रा बीते 11 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। बताया जाता है कि वे सिविल ड्रेस में घर से थाने ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन न तो थाने पहुंचे और न ही घर वापस लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस विभाग में ही सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात उनकी पत्नी ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार, सर्विलांस जांच में दरोगा की आखिरी मोबाइल लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद पुलिस कमिश्नरेट की एक विशेष टीम तुरंत बनारस के लिए रवाना कर दी गई है।

कार घर पर छोड़ कपड़ों से भरा बैग लेकर निकले इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि आनंद कुमार मिश्रा की पत्नी अंजलि तिवारी भी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और वर्तमान में DCP मध्य कार्यालय में तैनात हैं। पत्नी अंजलि तिवारी की ओर से सरोजनीनगर थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि बीते 11 अगस्त को दोपहर करीब पौने 1 बजे आनंद घर से इंदिरानगर थाने जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक जब वह ड्यूटी से नहीं लौटे और उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ तो पत्नी ने कॉल किया लेकिन फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। पीड़ित पत्नी ने बताया कि घर के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दरोगा अपनी निजी कार घर के बाहर ही खड़ी कर गए थे और हाथ में कपड़ों से भरा एक बैग लेकर पैदल जाते दिखाई दिए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम को सक्रिय किया। मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन ट्रेस करने पर उनकी आखिरी सक्रिय लोकेशन धर्मनगरी वाराणसी में मिली, जिसके तुरंत बाद उनका फोन बंद हो गया। इस मामले पर एडीसीपी साउथ बसंथ कुमार रल्लापल्ली का कहना है कि सरोजनीनगर पुलिस की ओर से तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस की मदद ली गई है। मोबाइल की आखिरी लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम को दरोगा की सकुशल बरामदगी के लिए वाराणसी भेजा गया है। पुलिस टीम वहां रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और होटलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उनकी तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें