लखनऊ में किसान पथ पर बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, वाहन छोड़ कर चालक फरार
लखनऊ में किसान पथ पर बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, वाहन छोड़ कर चालक फरार बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में शनिवार रात किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा हुआ. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 16, 2026 at 9:…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में किसान पथ पर बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, वाहन छोड़ कर चालक फरार
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में शनिवार रात किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा हुआ.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 16, 2026 at 9:56 AM IST
लखनऊ : बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसे में एक बाइकसवार युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है.
एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात किसान पथ पर जीसीआरजी कॉलेज के पास हुई. मड़ियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बासवान पुरवा सैरपुर निवासी अंकित पुत्र ओम प्रकाश अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे. किसान पथ पर जीसीआरजी कॉलेज के पास उनकी मोटरसाइकिल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
दुर्घटना की सूचना मिलने पर बीकेटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अंकित को एंबुलेंस के जरिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'थाने जा रहा हूं', कहकर घर से निकले दरोगा 4 दिन से गायब, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चो

आदित्य तिवारी यूपी पुलिस में दारोगा चयनित: अमानीगंज के भाखौली निवासी को मिली बड़ी सफलता - Bhauli(Rudauli) News


