कानपुर में 25000 का इनामी बदमाश पुलिस एनकांउटर में गिरफ्तार
कानपुर में 25000 का इनामी बदमाश पुलिस एनकांउटर में गिरफ्तार 7 अगस्त को रात के अंधेरे में घर में घुसकर की थी हत्या और लूटपाट, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 16, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में 25000 का इनामी बदमाश पुलिस एनकांउटर में गिरफ्तार
7 अगस्त को रात के अंधेरे में घर में घुसकर की थी हत्या और लूटपाट, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 16, 2026 at 10:20 AM IST
|Updated : August 16, 2026 at 10:36 AM IST
कानपुर: जिले में लूट और हत्या के आरोपी को पुलिस ने कुंदोली मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया. 25,000 के इनामी बदमाश रानू को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने घटना में सम्मिलित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कानपुर के पनकी क्षेत्र में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें चेन स्नेचर पैर में गोली लगने से घायल हो गया.
25 हजार का इनामी गिरफ्तार: बता दें, थाना साढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवसढ निवासी मुमताज के साथ लूट और हत्या मुख्य अभियुक्त रानू उर्फ सुहेल को पुलिस ने कुंदोली मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, 7 अगस्त की रात में बदमाशों ने मुमताज के घर में घुसकर लूटपाट की थी और इसके बाद किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में थाना साढ़ पर लूट और हत्या की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई थी. वारदात में कुल 2 अभियुक्त शामिल थे, जिनमें से एक अभियुक्त आशीष को पुलिस मुठभेड़ के पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था.
लेकिन मुख्य अभियुक्त रानू उर्फ सुहेल, जो देवसढ गांव का ही निवासी है, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. भोर में लगभग 3 बजे सूचना मिली कि आरोपी इसी क्षेत्र में घूम रहा है. जानकारी मिलते ही थाना साढ़ और आसपास के थानों की पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया और कुंदोली मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई.
चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को जब पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने लगा. पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
पनकी में मुठभेड़ के बाद शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार: कानपुर के पनकी क्षेत्र में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पकड़े गए घायल आरोपी की पहचान घाटमपुर के जैतीपुर रोड निवासी संजय वर्मा के रूप में हुई है. पूछताछ में संजय ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी रिजवान के साथ मिलकर बीते 7 जुलाई को पनकी इलाके में एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी संजय पर पहले से विभिन्न थानों में करीब 10 केस दर्ज हैं, जबकि उसके फरार साथी रिजवान के खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- इटावा में 7 साल की बच्ची से रेप; पुलिस एनकांउटर में आरोपी गिरफ्तार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'थाने जा रहा हूं', कहकर घर से निकले दरोगा 4 दिन से गायब, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस

लखनऊ में किसान पथ पर बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, वाहन छोड़ कर चालक फरार

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चो


