प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर: 24 घंटे में नैनी में 1.28 मीटर और छतनाग में 1.26 मीटर बढ़ा पानी, सभी तटबंध सुरक्षित - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Water Level Rise: Ganga Yamuna Naini Chhatnag Flood Update प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर:24 घंटे में नैनी में 1.28 मीटर और छतनाग में 1.26 मी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Water Level Rise: Ganga Yamuna Naini Chhatnag Flood Update
प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर:24 घंटे में नैनी में 1.28 मीटर और छतनाग में 1.26 मीटर बढ़ा पानी, सभी तटबंध सुरक्षित
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यमुना के नैनी और गंगा के छतनाग में पानी एक मीटर से ज्यादा बढ़ा है।
हालांकि, तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
नैनी में यमुना 1.28 मीटर बढ़ी
नैनी में शनिवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 76.54 मीटर था, जो रविवार सुबह बढ़कर 77.82 मीटर पहुंच गया। यानी 24 घंटे में 1.28 मीटर की बढ़ोतरी हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 76.15 मीटर से बढ़कर 77.41 मीटर हो गया, यहां 1.26 मीटर पानी बढ़ा।
फाफामऊ में गंगा का जलस्तर शनिवार सुबह 78.87 मीटर था, जो रविवार सुबह 79.19 मीटर पहुंच गया। यहां 24 घंटे में 32 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
छतनाग में सबसे ज्यादा 47.6 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में तीनों गेज स्टेशनों के आसपास बारिश दर्ज की गई। छतनाग में सबसे ज्यादा 47.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा फाफामऊ में 8.2 मिमी और नैनी में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
खतरे के निशान से अभी काफी नीचे
रविवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना 77.82 मीटर, छतनाग में गंगा 77.41 मीटर और फाफामऊ में गंगा 79.19 मीटर पर थी। तीनों स्थानों पर जलस्तर 84.734 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और सभी तटबंध सुरक्षित हैं। जलस्तर में आगे होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए निगरानी जारी रखी जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में सुबह से बादल छाए, तेज हवा चल रही: शाम तक बारिश की संभावना, 34 डिग्री पहुंचा तापमान - Prayagraj (Allahabad) News

Lucknow News: कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते शाम में भी आलमबाग से चलेंगी बसें

Kanpur Weather Update: कानपुर में 3 दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - weather update kanpur rain alert thunderstorms and strong winds expected from august 9 to 11 forecast


