सीएम योगी ने लिखी पाती, कहा- युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी, राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं - cm yogis letter to up youth opportunities nation building
सीएम योगी ने लिखी पाती, कहा- युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी, राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को पत्र लिखकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने और राष्ट्रनिर्माण में उ…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी ने लिखी पाती, कहा- युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी, राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को पत्र लिखकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने और राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम पाती लिखी है। उन्होंने लिखा कि आज प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर प्रदान कर रही है। किशोर एवं युवा इन अवसरों का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा, 'युवा साथियों, आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का महती दायित्व आपके कंधों पर है। आपकी ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन एवं संकल्प से ही विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा। यही युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है।'
सीएम ने पाती में लिखा, 'उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ की आज पूर्णाहुति हो रही है। 'हर घर तिरंगा' महा-अभियान में उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागी बने आप सभी प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। युवा अपने संकल्प को राष्ट्रनिर्माण के वृहद लक्ष्य से जोड़ें और उसे सुदृढ़ करने के लिए नियमित योग एवं व्यायाम को जीवन का अंग बनाएं।'
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 17, 2026
उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ की आज पूर्णाहुति हो रही है। 'हर घर तिरंगा' महा-अभियान में उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागी बने आप सभी प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए… pic.twitter.com/Xrs9namt6O
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर का वो रहस्यमयी मंदिर जहां इंसान नहीं, भूतों ने स्थापित किया शिवलिंग! सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का दिल्ली-लखनऊ में मंथन पूरा, अब क्षेत्रीय टीम की घोषणा करने की तैयारी - up elections bjp finalizes regional teams after delhilucknow talks

यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी


