होमधर्म-आस्थाकानपुर का वो रहस्यमयी मंदिर जहां इंसान नहीं, भूतों ने स्थापित किया शिवलिंग! सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़
धर्म-आस्था

कानपुर का वो रहस्यमयी मंदिर जहां इंसान नहीं, भूतों ने स्थापित किया शिवलिंग! सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़

कानपुर का वो रहस्यमयी मंदिर जहां इंसान नहीं, भूतों ने स्थापित किया शिवलिंग! सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़ रामायण कालीन रात का अनसुलझा रहस्य–बाबा के दर से दूर होती हैं विवाह-संतान की बाधाएं. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

ETV Bharat के अनुसार17 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
कानपुर का वो रहस्यमयी मंदिर जहां इंसान नहीं, भूतों ने स्थापित किया शिवलिंग! सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर का वो रहस्यमयी मंदिर जहां इंसान नहीं, भूतों ने स्थापित किया शिवलिंग! सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़

रामायण कालीन रात का अनसुलझा रहस्य–बाबा के दर से दूर होती हैं विवाह-संतान की बाधाएं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 17, 2026 at 6:33 AM IST

कानपुर: एक ही रात में रहस्यमयी शक्तियों द्वारा शिवलिंग की स्थापना किए जाने की अनोखी पौराणिक कथा को समेटे केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर इस समय श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. सावन महीने में मंदिर भक्तों से सराबोर हो जाता है. मंदिर प्रशासन और स्थानीय परंपराओं के अनुसार बिना किसी लिखित ऐतिहासिक दस्तावेज के भी पीढ़ियों से चली आ रही ये अनूठी परंपरा इस स्थान को अत्यंत दिव्य बनाती है, जहां बिठूर से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये और दूर-दूर से पहुंचे भक्त बाबा का जलाभिषेक करते हैं. आइए जानते हैं क्या है मंदिर के बनने की कहानी और मान्यताएं...

भूतों ने बनाया मंदिर: इस अनूठे निर्माण के बारे में बात करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष गिरि बताते हैं कि उनके बड़े-बुजुर्ग पीढ़ियों से ये बताते आ रहे हैं कि इस मंदिर का स्वरूप रामायण काल में पड़ी 6 महीने की विशेष रात के दौरान अस्तित्व में आया था. उनका कहना है कि जनश्रुतियों के अनुसार उसी कालखंड में भूतों ने ये शिवलिंग स्थापित किया था. यद्यपि इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में तर्क से अधिक विश्वास को प्राथमिकता दी जाती है. इसी जन-विश्वास के आधार पर इसे हजारों साल पुराना सिद्ध पीठ स्वीकार किया गया है.

मंदिर परिसर में पहुंचने वाले स्थानीय निवासियों का जुड़ाव इस सिद्ध पीठ से बहुत गहरा और इमोशनल है. मंदिर में दर्शन करने आई स्थानीय श्रद्धालु अरुला चौरसिया ने बाबा भूतेश्वर के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले 13-14 सालों से इस इलाके में रह रही हैं और जब भी भगवान का बुलावा आता है, वे दर्शन के लिए खिंची चली आती हैं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें