होमक्राइमप्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, कारें-बाइकें डूबीं: NDRF ने नावों से लोगों को रेस्क्यू किया; 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट - Uttar Pradesh News
क्राइम

प्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, कारें-बाइकें डूबीं: NDRF ने नावों से लोगों को रेस्क्यू किया; 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Up Today Rain Alert IMD Lucknow Monsoon Active Prayagraj Kanpur Agra Meerut Varanasi Barish Photo Video Updates LIVEप्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, कारें-बाइकें डूबीं:NDRF न…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
प्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, कारें-बाइकें डूबीं:  NDRF ने नावों से लोगों को रेस्क्यू किया; 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Up Today Rain Alert IMD Lucknow Monsoon Active Prayagraj Kanpur Agra Meerut Varanasi Barish Photo Video Updates

LIVEप्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, कारें-बाइकें डूबीं:NDRF ने नावों से लोगों को रेस्क्यू किया; 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट

- कॉपी लिंक

मानसून ने फिर से पूरे यूपी को कवर कर लिया है। सोमवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 25 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए होने की वजह से अंधेरे जैसा माहौल बना हुआ है।

प्रयागराज में देर रात से हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। करेली इलाके की कॉलोनियों और गलियों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है। कारें और बाइकें डूब गई हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं।

गलियों में नावें चल रही हैं। पुलिस और NDRF की टीम लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। संभल में सरकारी अस्पताल के बाहर एक फीट पानी भर गया है। सीतापुर और रायबरेली में बारिश की वजह से स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

लखनऊ में 3 घंटे से हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं। यहां रविवार को इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

इधर, यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। कानपुर-उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं। लोग छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। वाराणसी में घाट के किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है। रत्नेश्वर महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर 70% तक डूब गए हैं।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव धाम में लगातार 3 घंटे से बारिश होने के कारण मंदिर परिसर में जल भराव हो गया। इसके बावजूद भक्त पानी से होकर जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। सुबह 4 बजे से लोग मंदिर में पहुंच रहे हैं।

- कॉपी लिंक

रायबरेली में हो रही भारी बारिश के चलते जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण अस्पताल के आसपास और परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। इससे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने और तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति और बढ़ने की आशंका है।

- कॉपी लिंक

बारिश की वजह से सीतापुर में 8वीं और रायबरेली में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रायबरेली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालयों, जिसमें परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, संस्कृत, वित्तविहीन और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं, में 17 अगस्त 2026 को अवकाश रहेगा।

- कॉपी लिंक

कौशांबी के चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में सोमवार सुबह करीब 7 बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय गर्भवती सीमा देवी पत्नी रामचंद्र पानी भरने के लिए समरसेबुल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान गिर गया और वह मलबे की चपेट में आकर दब गईं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में सीमा देवी को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- कॉपी लिंक

कानपुर देहात जनपद में सोमवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। रसूलाबाद क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई, जबकि अकबरपुर और रूरा में सुबह करीब 9 बजे से बारिश हो रही है। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने की स्थिति भी बन रही है।

- कॉपी लिंक

गाजियाबाद में सुबह से हल्की धूप है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में सोमवार को मौसम सुबह से ही सुहाना बना हुआ है। शहर के कुछ जगहों में काले घने बादल छाए हुए हैं। कहीं पर हल्की बारिश भी हुई है। शहर में मौसम पिछले दो दिनों से इसी तरह से बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर कैलाश पांडे ने बताया कि झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऊपरी वायुमंडल में 5000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है। इसी वजह से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

प्रयागराज के करेली इलाके में देर रात हुई जोरदार बारिश से 4-5 फीट तक पानी भर गया है। नाले चोक होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। SDM चौराहे के पास कॉलोनियों के घरों की पहली मंजिल आधे से ज्यादा डूब गई हैं। लोग पहली मंजिल पर रह रहे हैं। गली की गाड़ियां डूब गई हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु से गंगा महज 5 मीटर दूर है। काशी के सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हैं। एक घाट से दूसरे घाट जाने का संपर्क टूट गया है। नाव संचालन को बंद कर दिया गया है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल बदल गया है।

- कॉपी लिंक

कानपुर शहर में सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात बूंदाबांदी के बाद सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसी तरह का मौसम रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में देर रात शुरू ही बारिश सोमवार सुबह जारी है। फिलहाल झमाझम बारिश हो रही है। रात को करीब एक बजे से बारिश शुरू हुई, जो सुबह भोर तक भारी बारिश में बदल गई। करीब 4 बजे के बाद एक घंटा मूसलाधार बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति हैं। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

- कॉपी लिंक

बरेली में रविवार रातभर हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह भी शहर में रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32°C के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, हालांकि सुबह के समय हवा में नमी 94% तक पहुंच गई।

- कॉपी लिंक

आगरा में सोमवार सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकल रही है। हवा भी सामान्य से अधिक है, लेकिन उमसभरी गर्मी बरकरार है। हालांकि, दिन में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कभी मौसम खुलेगा तो कभी बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी या बारिश होगी।

- कॉपी लिंक

सोनभद्र में बीती देर रात करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के कारण शहर और आसपास की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के बाद रातभर बूंदाबांदी जारी रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

बारिश को किसानों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। इससे धान समेत अन्य फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों को सिंचाई से राहत मिलेगी और फसलों के लिए पर्याप्त नमी बनी रहेगी।

- कॉपी लिंक

- संभल में रविवार देर रात करीब एक घंटे हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। रात से सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

- सुबह संभल का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात से सुबह तक हुई बारिश की मात्रा करीब 25 मिलीमीटर दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

- मौसम विभाग ने आज भी पूरे दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे जनपद संभल में काले बादलों के बीच कई स्थानों पर धूप भी निकल रही है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

कौशांबी में बीती देर रात से हो रही झमाझम बारिश से जनपद की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट हुई है। बारिश से पहले कौशांबी का तापमान 32 से 33 डिग्री था, जो देर रात से हो रही बारिश के चलते 28 डिग्री तक पहुंच गया है।

वहीं, बारिश को लेकर धान की फसलों की सिंचाई के लिए चिंतित किसानों की चिंता भी देर रात से हो रही बारिश ने खत्म कर दी है। बारिश से धान की फसलों को पानी मिल गया है, जिससे किसानों को राहत मिली है।

रात से हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय, जिला अस्पताल सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही सड़कों पर जलभराव रहा। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

- कॉपी लिंक

- अयोध्या में सोमवार सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।

- सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के 92.73 मीटर के पास पहुंच गया है। फिलहाल जलस्तर 92.63 पर यानी 10 सेमी नीचे है।

- आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान मध्यम बारिश के आसार हैं।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में सोमवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मानसून एक्टिव रहेगा।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सोमवार तड़के 5 बजे से बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। सुबह के समय काले बादल छाए हुए हैं। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी रहेगी।

- कॉपी लिंक

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में बरदहा नदी में आई बाढ़ के कारण चमरौहा गांव के पास बना रपटा पिछले 36 घंटे से जलमग्न है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग फंसे हुए हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन स्कूल गए कई बच्चे पानी बढ़ने के कारण रास्ते में फंस गए थे, जिन्हें घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ का प्रकोप जारी है। 62 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा का जलस्तर वर्तमान में 136.95 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। जनपद की तीनों तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। सदर तहसील क्षेत्र के 12 गांव, कायमगंज के 20 गांव और अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में आवागमन के लिए नाव-मोटरबोट का सहारा लिया जा रहा है।

- कॉपी लिंक

- बात खरी हैपैलगी से खन्नाजी की खूब खातिरदारी: SDM के ड्राइवर ने वर्दीधारी से कराई मसाज, आजम वाले IAS आंजनेय साहब लौटेंगे

- रामलला 500 साल में पहली बार झूला विहार पर निकले: अयोध्या में फूलों से सजी चांदी की पालकी, साथ में तीनों भैया, मनमोह लेगा VIDEO

- भास्कर एक्सक्लूसिवपेट का ऑपरेशन करवाया, दो बार हाथ काटना पड़ा: लखनऊ में मां का दर्द- डॉक्टर की लापरवाही से बेटे की जिंदगी बर्बाद

- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी: पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें