होमधर्म-आस्थालखनऊ में घरों में पानी भरा: चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद
धर्म-आस्था

लखनऊ में घरों में पानी भरा: चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद

- Hindi News - National - Tehri Dam Water Level Danger Mark | Odisha Flood & 5 States Rain Alert LIVEलखनऊ में घरों में पानी भरा:चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद - कॉपी लिं…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
लखनऊ में घरों में पानी भरा:  चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Tehri Dam Water Level Danger Mark | Odisha Flood & 5 States Rain Alert

LIVEलखनऊ में घरों में पानी भरा:चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लखनऊ में तीन घंटे हुई बारिश के बाद सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। कई इलाकों की गलियां तालाब बन गई हैं।

उधर, गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इससे यूपी-एमपी को जोड़ने वाला पुल डूब गया है। पानी कॉलोनियों और घरों तक पहुंच गया है।

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाजपुर के पास पहाड़ का एक हिस्सा खिसक गया। जिससे बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया।

हिमाचल में 30 जून से 15 अगस्त के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

रातभर हुई भारी बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव हो गया। गोमती नगर में होटल ताज के पास और हजरतगंज समेत कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गईं।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा नदी उफान पर हैं। घाट के किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाजपुर के पास पहाड़ी दरक गई। जिससे बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।

- कॉपी लिंक

लखनऊ के पाश इलाके जानकीपुरम में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। पानी घरों के बेडरूम और किचन तक में घुस गया।

- कॉपी लिंक

हरियाणा के अंबाला में शनिवार रात बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में पानी भर गया।

- कॉपी लिंक

यूपी के प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

- कॉपी लिंक

राजस्थान के धौलपुर में दमोह झरने के पास अचानक पानी का स्तर बढ़ने से दो युवक फंस गए। उन्हें बचाया गया।

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। लखनऊ में 4 घंटे बारिश हुई। घरों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। चित्रकूट में यूपी- एमपी को जोड़ने वाला एक छोटा पुल डूब गया। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मानसून टर्फ की वजह से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 3 दिन हैवी रेन यानी, भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

राजस्थान में आज भी 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा। कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ के भी एरिया में कई जगह हल्की बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

बिहार के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

हरियाणा में 2 दिन हल्की बारिश और कुछ एक स्थान पर तेज बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में भिवानी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जिससे सोनीपत समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सीजन की बारिश सामान्य से 9% कम है। कोरबा में लगातार बारिश के बीच मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर बढ़ गया। 5 गेट खोल दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल शामिल हैं, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लैंडस्लाइड के कारण अभी भी प्रदेश में 92 से अधिक सड़कें बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

17 अगस्त

ओडिशा, बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट है। असम-मेघालय, अरुणाचलत प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में यलो अलर्ट है।

18 अगस्त

उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

असम-मेघालय, अरुणाचलत प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में यलो अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें