UP में पुलिस मुठभेड़; गोरखपुर में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, शाहजहांपुर-उन्नाव में 4 लुटेर दबोचे
UP में पुलिस मुठभेड़; गोरखपुर में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, शाहजहांपुर-उन्नाव में 4 लुटेर दबोचे यूपी के गोरखपुर, शाहजहांपुर, उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ हुई है. तीनों जगहों से कुल 6 लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं. By ETV Bharat U…

सौजन्य से:- ETV Bharat
UP में पुलिस मुठभेड़; गोरखपुर में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, शाहजहांपुर-उन्नाव में 4 लुटेर दबोचे
यूपी के गोरखपुर, शाहजहांपुर, उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ हुई है. तीनों जगहों से कुल 6 लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 10:20 AM IST
गोरखपुर/शाहजहांपुर/उन्नाव: कैंट थाना पुलिस, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को चेन स्नेचिंग की घटनाओं में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल है. वहीं, शाहजहांपुर में 10 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेंड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्नाव में भी तीन शातिर लुटेरों पर हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया है.
एसपी सिटी गोरखपुर निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती की दो चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. दोनों बदमाशों पर कुल 20 मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीकृत है.
एसपी सिटी ने बताया कि रविवार की देर पुलिस को सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश घटना करने की फिराक में हैं. पुलिस ने सूचना पर विश्वास करते हुए पैडलेगंज सहित आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. कुछ देर बाद दो बदमाश, पैडलेगंज की तरफ बाइक से आते दिखे. पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश गई तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे.
पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई तो बदमाशों को भी गोली लगी. मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी भूपेंद्र यादव भी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय उर्फ मंगरु निवासी देउरवीर, थाना गगहा और संजय निवासी कसिहार, थाना बेलीपार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कैंट थाने में दर्ज चेन स्नेचिंग के दो मामलों में वांछित थे.
पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए. इसके बाद 29 जुलाई की सुबह टहलने निकली एक महिला के गले से भी चेन छीनने की घटना हुई थी. दोनों मामलों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सुरागरसी कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की. बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है और एक अन्य अभियोग भी दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास है. अजय उर्फ मंगरु के खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आठ मुकदमे दर्ज हैं. संजय के खिलाफ भी लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत 12 मामले दर्ज बताए गए हैं.
कार्रवाई में कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एंटीथेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील राय, उपनिरीक्षक अवनीश पांडेय, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर समेत कैंट थाना, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे.
शाहजहांपुर में इनामी लुटेरा गिरफ्तार: शाहजहांपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 10 हजार रुपए के इनामी लुटेरे चंदन को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, थाना जैतीपुर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी.
इसी बीच पुलिस ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. बदमाश ने बाइक भगा दी लेकिन आगे जाकर फिसलकर गिर गया. पुलिस ने जब बदमाश को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है. पूछताछ में उसका नाम चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज निवासी चंदन बताया. चंदन 7 जुलाई 2026 को लखीमपुर में हुई लूट का वांछित बदमाश था, जिस पर 10000 का इनाम घोषित था. चंदन पर आधा दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया किथाना जैतीपुर क्षेत्र मरूआझाला पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई है. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, चार कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, मोबाइल और 2040 रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस ने लखीमपुर खीरी में 17 जुलाई को हुई लूट से संबंधित पायल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. फरार आरोपी शिवम की तलाश की जा रही है.
उन्नाव मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार: उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में 6 अगस्त को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. थाना गंगाघाट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों और उसके एक साथी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2.95 लाख रुपए नकद, तीन मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.
पूछताछ में आरोपियों की पहचान शईम उर्फ सोएब (25) निवासी कोराई, थाना मलवां, फतेहपुर और शफीक उर्फ जग्गा (30) निवासी घूमनगंज, थाना खागा, फतेहपुर के रूप में हुई. दोनों वर्तमान में फतेहपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे. तीसरे आरोपी ने अपना नाम अली रजा उर्फ राजा निवासी बाबूपुरवा, कानपुर नगर बताया है.
सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 6 अगस्त को गंगाघाट क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. इनमें कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, ब्रेसलेट, पायल और अन्य आभूषण शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषण लूट की घटना से संबंधित हैं.
गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया है. पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामदगी और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पहले की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा

यूपी बीजेपी के करीब 20 दलित, OBC, ब्राह्मण MP से मिले नितिन नवीन, 2027 चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक अच्छी खबर

प्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, कारें-बाइकें डूबीं: NDRF ने नावों से लोगों को रेस्क्यू किया; 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट - Uttar Pradesh News


