होमधर्म-आस्थायूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी
धर्म-आस्था

यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी

यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125…

Hindustan के अनुसार16 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे
यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था में विक्रेताओं की प्रतिक्रिया सीधे डिजिटल माध्यम से लेने की नई व्यवस्था शुरू होगी।

मुख्यमंत्री योगी सुबह 9:30 बजे लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में नई फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। नई व्यवस्था सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी से जुड़े उचित दर विक्रेताओं के अनुभव और फीडबैक को ई-पॉस के माध्यम से दर्ज करने में मदद करेगी।

गोरखपुर में पहलवानों को करेंगे पुरस्कृत

राजधानी में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचेंगे। अपराह्न तीन बजे नागपंचमी के अवसर पर श्रीगोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे।

तीन श्रेणियों के विजेताओं का सम्मान

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु श्रेणी के विजेताओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलेगा।

लेखक के बारे में

Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट

पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर

यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका

(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर

आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और

डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।

लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल

वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर

हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब

एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो

उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने

करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में

प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी

है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें