लखनऊ में छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम, DM को बुलाने की मांग पर अड़ीं
लखनऊ में छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम, DM को बुलाने की मांग पर अड़ीं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं लंबे समय से शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग कर रही है…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम, DM को बुलाने की मांग पर अड़ीं
मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं लंबे समय से शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग कर रही हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 9:50 AM IST
लखनऊ : मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर मानव शृंखला बनाकर मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. बारिश के बीच सुबह करीब 7 बजे से ही सैकड़ों छात्राएं स्कूल से निकलकर मुख्य मार्ग पर बैठ गई थीं. छात्राओं के चक्काजाम से बाईपास और चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ी रहीं.
बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी की समस्या बनी हुई है. इसी समस्या को लेकर छात्राओं ने 14 अगस्त को आगरा एक्सप्रेस वे लिंक रोड जाम किया था. संयोगवश उसी दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का काफिला जाम में फंस गया था. तब मंत्री ने समझा-बुझाकर सबको स्कूल वापस भेज दिया था और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था. इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर छात्राओं ने सोमवार को फिर से मोर्चा खोल दिया. तेज बारिश के बावजूद छात्राएं एकत्र हुईं और 'हमारी मांगें पूरी करो' तथा शिक्षकों की तैनाती करो के नारे लगाते हुए सड़क पर बैठ गईं.
सुबह के व्यस्त समय में बाईपास जाम होने से देखते ही देखते दोनों तरफ भारी वाहनों, बसों और एंबुलेंस समेत सैकड़ों गाड़ियों की कतारें लग गईं. चौराहे के चारों तरफ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपनी मांगों को लेकर टस से मस नहीं हुईं.
एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी छात्राओं से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, छात्राएं अभी हटने को तैयार नहीं हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा

UP में पुलिस मुठभेड़; गोरखपुर में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, शाहजहांपुर-उन्नाव में 4 लुटेर दबोचे

यूपी बीजेपी के करीब 20 दलित, OBC, ब्राह्मण MP से मिले नितिन नवीन, 2027 चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक अच्छी खबर


