होमधर्म-आस्थाUP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम - up weather today 17 august imd alert heavy rain in 47 district record rainfall in lucknow know agra meerut moradabad bareilly forecast
धर्म-आस्था

UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम - up weather today 17 august imd alert heavy rain in 47 district record rainfall in lucknow know agra meerut moradabad bareilly forecast

UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, रविवार को 35 जिलों में भारी बारिश हुई जिसमें…

Jagran के अनुसार17 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम - up weather today 17 august imd alert heavy rain in 47 district record rainfall in lucknow know agra meerut moradabad bareilly forecast

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, रविवार को 35 जिलों में भारी बारिश हुई जिसमें लखीमपुर के निघासन में सर्वाधिक 192.4 मिमी और लखनऊ में 100 मिमी दर्ज की गई।

HighLights

- रविवार को 35 जिलों में माध्यम से तेज बारिश हुई

- लखीमपुर के निघासन में सर्वाधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज

- सोमवार को 47 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को भोर से ही लखनऊ, रायबरेली, झांसी, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, बांदा समेत 35 जिलों में माध्यम से तेज बारिश हुई। लखीमपुर के निघासन में क्षेत्र में सर्वाधिक 192.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि तराई में यह आंकड़ा सर्वाधिक नहीं है, लेकिन लखनऊ में इस सीजन में बारिश का रिकॉर्ड बना।

यहां 100 मिलीमीटर बारिश हुई, जो एक दिन में सर्वाधिक है। राजधानी में पिछले वर्ष एक दिन में सर्वाधिक 117.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। सोमवार को भी 47 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

लखीमपुर के निघासन क्षेत्र में सर्वाधिक 192.4 मिलीमीटर हुई बारिश

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुलतानपुर, वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव एवं आसपास के क्षेत्रों में भी भारी वर्षा के आसार हैं।

राजधानी में इस वर्ष एक दिन में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश का रिकॉर्ड

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि लखीमपुर के महमूदाबाद में 144 व खीरी में 124 मिलीमीटर बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हमीरपुर के राठ से सर्वाधिक 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में अलीगंज में 100 व हनुमान सेतु मंदिर के पास 88 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बिहार में मानसूनी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के 10 जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; 22 तक तेवर दिखाएगा मौसम

56 जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका

अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुलतानपुर, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें