यूपी चुनाव से पहले क्षेत्रीय टीमों के लिए दिल्ली-लखनऊ में मंथन पूरा, अब घोषणा करने का तैयारी - up elections bjp finalizes regional teams after delhilucknow talks
यूपी चुनाव से पहले क्षेत्रीय टीमों के लिए दिल्ली-लखनऊ में मंथन पूरा, अब घोषणा करने का तैयारी भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी क्षेत्रीय टीमों के गठन पर दिल्ली और लखनऊ में गहन मंथन पूरा कर लिया है। माह के…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी चुनाव से पहले क्षेत्रीय टीमों के लिए दिल्ली-लखनऊ में मंथन पूरा, अब घोषणा करने का तैयारी
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी क्षेत्रीय टीमों के गठन पर दिल्ली और लखनऊ में गहन मंथन पूरा कर लिया है। माह के अंत तक इन क्षेत्रीय टीमों की घोषणा होने की उम्मीद है।
HighLights
- दिल्ली-लखनऊ में क्षेत्रीय टीमों के गठन पर गहन मंथन।
- माह के अंत तक क्षेत्रीय टीमों की घोषणा संभव।
- विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर जोर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा का कीमती समय सांगठनिक ढांचा खड़ा करने में खर्च हो रहा है, ऐसे में पार्टी और विलंब करने के मूड में नहीं है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की उपस्थिति में 12 और 13 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने यूपी के सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बुलाकर टीमों पर चर्चा की थी।
अब 16 अगस्त को लखनऊ में पदाधिकारियों की सूची पर मंथन किया गया। हालांकि तबीयत ठीक न होने से पंकज चौधरी बैठक में शामिल नहीं हो सके। माना जा रहा है कि माह के अंत तक क्षेत्रीय टीमों की घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा प्रदेश इकाई ने 25 जून को छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की थी। चार एवं पांच जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ दौरा कर दो दिन तक यूपी के समीकरणों को मथा।
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लखनऊ में कहा था कि प्रदेश संगठन बनने में देरी हुई, ऐसे में अब क्षेत्रीय संगठन एवं मोर्चों की टीमों को जल्द बनाना होगा। विधान सभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है, इसीलिए टीमों को जल्द मैदान में उतारना होगा।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश को छह क्षेत्रों काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर, ब्रज एवं पश्चिम क्षेत्र में बांटा हैं जिसमें संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिले हैं। पश्चिम क्षेत्र में 71, ब्रज में 65, काशी में 71, अवध में 82, कानपुर में 52 एवं गोरखपुर क्षेत्र में 62 विधान सभा सीटें हैं।
क्षेत्रीय टीमों में एक अध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी एवं छह सदस्य चुने जाते हैं। चर्चा है कि इस बार चुनावी साल को देखते हुुए टीमों का आकार बढ़ाया जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों की वजह से कई क्षेत्रों में नामों को लेकर उलझन बनी हुई है। प्रदेश मुख्यालय तक शिकायतें भेजी जा रही हैं। वहीं, सभी क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब विधान सभा प्रभारियों के प्रवास तय होंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी

लखनऊ में घरों में पानी भरा: चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद

लखनऊ- घरों में 3 घंटे में 2 फीट पानी भरा: चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद


