अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा
अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि बीजेपी ने अखिलेश यादव से कहा था कि धनराज नथवानी को सांसद बना दें क्योंकि उनके पिता परिमल नथवानी बीजेपी के सहयोग से स…

सौजन्य से:- ABP News
अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा
ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि बीजेपी ने अखिलेश यादव से कहा था कि धनराज नथवानी को सांसद बना दें क्योंकि उनके पिता परिमल नथवानी बीजेपी के सहयोग से सांसद हैं, उनके बेटे को वहां नहीं भेज सकते थे.
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में सियासी संग्राम तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े उद्योगपति धनराज नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जो जनता के लिए हैरान करने वाला कदम था. अब इसको लेकर सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने अलग ही बयान दे दिया है. उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जिक्र कर दावा कर दिया कि अखिलेश ने बीजेपी के कहने पर ही नथवानी को सपा से उम्मीदवार बनाया. ऐसा न करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी. ओपी राजभर का यह बयना अब चर्चा का विषय बन गया है.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए नेता हैं. धनराज नथवानी के पिता परिमल नथवानी चार बार बीजेपी से राज्यसभा सांसद हो गए हैं, अब बेटे को तो वहां बनवा नहीं पाएंगे. इसलिए बीजेपी के नेताओं से कहा कि अखिलेश यादव को कह दो हमारे बेटे को सांसद बनवा दें. अखिलेश ने बना भी दिया. बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट उनको दे दिया."
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए नेता हैं। अब चार बार बाप भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद है, अब बेटे को तो वहां बनवा नहीं पाया तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहा कि अखिलेश यादव को कह दो कि हमारे बेटे को बना दें। अखिलेश यादव बना दिए। भारतीय जनता पार्टी ने जब राज्यसभा का टिकट उनको दे दिया। जब बात चुनाव की आई, तो बहुत उछल रहे थे हम ऐसा प्रत्याशी लाएंगे कि पूरा देश बौखला जाएगा, टांय-टांय फिस हो गए और पर्चा तक नहीं भरे। इसके कहने पर? भारतीय जनता पार्टी के कहने पर कि पर्चा भरोगे तो जो CBI ने FIR किया है तुम्हारा नाम उसमें है, जेल चले जाओगे, पर्चा सर्चा नहीं भरो, जाओ धरना प्रदर्शन करो, इधर से सनककर फिर धरना प्रदर्शन करने चले गए।"
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 7, 2026
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
'BJP ने अखिलेश से कहा, पर्चा भरोगे तो जेल जाओगे'- ओपी राजभर
इतना ही नहीं, राजभर ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कह दिया कि बीजेपी ने अखिलेश यादव को सीबीआई मामले में जेल भेजने की धमकी दी और धनराज नथवानी को सांसद बनवा दिया. राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव बहुत उछल रहे थे कि हम ऐसा प्रत्याशी ले आएंगे कि पूरा देश बौखला जाएगा. फिर टांय-टांय फिस्स हो गए. पर्चा तक नहीं भरा. उन्होंने ऐसा किसके कहने पर किया? बीजेपी ने ही उन्हें कहा था कि पर्चा भरोगे तो सीबीआई की एफआईआर में तुम्हारा नाम है, सीधा जेल चले जाओगे. पर्चा-वर्चा न भरो चुपचाप धरना प्रदर्शन करो. फिर अखिलेश सनक कर धरना प्रदर्शन करने चले गए."
यह भी पढ़ें: कासगंज में BJP की पकड़ मजबूत, पटियाली में सपा का दबदबा, अमांपुर में कांटे की लड़ाई के संकेत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'यूपी के हर पात्र परिवार को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ'

'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा

सपा का सिंबल मिला तो बदलना पड़ा पर्चा, जानिए गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव में क्यों संजयन ने दो बार भरा नामांकन - sanjayan tripathis renomination for sp in gorakhpur


