होम›सेहत›'यूपी के हर पात्र परिवार को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ'
सेहत

'यूपी के हर पात्र परिवार को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ'

'यूपी के हर पात्र परिवार को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ' आयुष्मान योजना के 8 साल: आयुष्मान योजना गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच- ब्रजेश पाठक By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : October 7, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 01:04 pm बजे
'यूपी के हर पात्र परिवार को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ'

सौजन्य से:- ETV Bharat

'यूपी के हर पात्र परिवार को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ'

आयुष्मान योजना के 8 साल: आयुष्मान योजना गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच- ब्रजेश पाठक

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 7, 2026 at 6:09 PM IST

लखनऊ: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को साकार कर रही है. उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बना है.

आयुष्मान संवाद कार्यक्रम: बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयुष्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाना है.

मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों की गुणवत्ता, फायर सेफ्टी, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.- ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री

प्रभावी बनाने पर जोर: आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए डेटा एनालिटिक्स, फील्ड ऑडिट और तकनीक आधारित निगरानी को मजबूत किया गया है. संदिग्ध क्लेम और अनियमितताओं की पहचान कर नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के विरुद्ध निलंबन, डी-एम्पैनलमेंट, आर्थिक दंड और रिकवरी जैसी कार्रवाई की जा रही है.

मजबूत होगी मॉनिटरिंग: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि गरीब और जरूरतमंद मरीज का अधिकार सर्वोपरि है. अच्छा कार्य करने वाले अस्पताल सरकार के सहयोगी हैं, लेकिन आयुष्मान योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, गुणवत्तापूर्ण अस्पताल नेटवर्क, बेहतर शिकायत निवारण, मजबूत ऑडिट तथा डेटा आधारित मॉनिटरिंग के माध्यम से योजना को और सुदृढ़ किया जाएगा.

हर पात्र को मिले लाभ: उपमुख्यमंत्री ने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि जिन लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे अपना कार्ड अवश्य बनवाएं और योजना से संबंधित जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे और आर्थिक अभाव के कारण किसी भी पात्र मरीज का आवश्यक उपचार न रुके.

यह भी पढ़ें: सावधान! आपका CCTV आपको जेल पहुंचा सकता है! जानें CCTV लगाने के नियम?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें