होम›देश-दुनिया›पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग - indigo flight struck by lightning emergency landing in lucknow
देश-दुनिया

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग - indigo flight struck by lightning emergency landing in lucknow

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 17000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ ...और पढ़ें HighLights - पटना-लखनऊ इंडिगो फ…

Jagran के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:04 pm बजे
पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग - indigo flight struck by lightning emergency landing in lucknow

सौजन्य से:- Jagran

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 17000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ ...और पढ़ें

HighLights

- पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली।

- विमान 17000 फीट की ऊंचाई पर था घटना के वक्त।

- पायलट की सूझबूझ से लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग।

जागरण संवाददाता, सरोजनी नगर। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी160 यात्री सुरक्षित रहे।

इंडिगो की फ्लाइट 6E925 ने बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आया। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

विमान को लखनऊ से शाम 5:05 बजे 6E6968 के रूप में अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। तकनीकी जांच के लिए विमान को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच शुरू की।

यात्रियों को अधिक देर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए एयरलाइन की ओर से दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। सभी यात्रियों को दूसरे विमान से शाम करीब 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर टूटा यात्रियों का सब्र, 4 घंटे लेट हुई लखनऊकी फ्लाइट; इंडिगो पर भड़का गुस्सा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें