आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या मृतक के भाई हरिओम ने बताया कि युवती उसके भाई पर शादी करने का दबाव बना रही थी और उसे लगातार परेशान कर रही थी. उसने कहा कि मेरा भाई युवती…

सौजन्य से:- ABP News
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
मृतक के भाई हरिओम ने बताया कि युवती उसके भाई पर शादी करने का दबाव बना रही थी और उसे लगातार परेशान कर रही थी. उसने कहा कि मेरा भाई युवती पर काफी खर्चा करता था.
आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोहता स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में प्रेम संबंधों को लेकर गोलीकांड का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गांव इटौरा निवासी युवक ने युवती को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक युवक शादीशुदा था और करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी. उसका एक बेटा भी है. बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और दोनों के बीच संबंध होने की बात भी सामने आ रही है.
युवती पहले कर चुकी है केस
यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व में युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अदालत में अपने बयानों से पलट जाने के बाद वह मुकदमा खत्म हो गया था. घटनास्थल पर युवती अपनी एक सहेली के साथ पहुंची थी, जहां युवक भी मौजूद था. आखिर वहां ऐसा क्या हुआ, जिसने मामले ने इतना बड़ा रूप ले लिया, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
युवती का इलाज जारी
घटना के बाद घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार युवती के गले में गोली फंसी हुई है और उसकी सर्जरी की तैयारी की जा रही है. युवक टोल टैक्स पर नौकरी करता था, जबकि युवती बीएससी की छात्रा है. जिस निर्माणाधीन कॉलोनी में यह घटनाक्रम हुआ, वहां चौकीदार भी तैनात है.
चौकीदार ने बताई वारदात की कहानी
चौकीदार सोमवीर ने बताया कि वह अपने कमरे में मौजूद था, तभी उसे फायर की आवाज सुनाई दी. बाहर आकर देखा तो एक युवती जमीन पर पड़ी थी और उसकी सहेली कपड़े से उसकी गर्दन पर लगे घाव से निकल रहे खून को रोकने का प्रयास कर रही थी. इसके बाद दूसरे फायर की आवाज सोमवीर ने सुनी. मौके पर देखा गया कि युवक युवती से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था.
चौकीदार सोमवीर के मुताबिक युवती का भाई भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए और मामले की जांच शुरू कर दी.
'मेरा भाई सुसाइड नहीं कर सकता'
मृतक के भाई हरिओम ने बताया कि युवती उसके भाई पर शादी करने का दबाव बना रही थी और उसे लगातार परेशान कर रही थी. हरिओम का कहना है कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता. उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है. भाई ने यह भी बताया कि युवती के चक्कर में उसके भाई ने खेत तक बेच दिया था और वह युवती पर खर्चा करता था.
पुलिस ने क्या कहा?
पूरे मामले को लेकर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवक ने युवती को गोली मारी थी. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवती घायल अवस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
डीसीपी सिटी के अनुसार पहले युवक ने युवती को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. युवती का अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों तथा मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: 'BJP के होश उड़ गए...', बस्ती में सपा के PDA मार्च पर बोले अखिलेश यादव
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!"

हाईकोर्ट ने नोएडा पुलिस को लगाई फटकार: गैरकानूनी हिरासत पर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका स्वीकार, दिए रिहाई के आदेश

लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित - water level of river gomti increasing in lucknow traffic alert on ekana cricket stadium and palassio mall road


