यश दयाल की वापसी, रिंकू सिंह भी उसी टीम में, नए नवेले खिलाड़ी को मिली कप्तानी, यूपी के रणजी स्क्वॉड का ऐलान
यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे तेज गेंदबाज यश दयाल की उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई है। नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए अपनी टीम की घोषणा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे तेज गेंदबाज यश दयाल की उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम चयन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम तेज गेंदबाज यश दयाल का है जिनकी लंबे समय बाद लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने आर्यन जुयाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया है जबकि विकेटकीपिंग का जिम्मा भी वही संभालेंगे।
यश दयाल की हुई वापसी
टीम में सबसे ज्यादा ध्यान यश दयाल के नाम ने खींचा है। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले यश दयाल यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे थे। आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद से उन्होंने किसी तरह का क्रिकेट नहीं खेला है। इन विवादों और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2026 के सीजन के लिए भी रिटेन नहीं किया था और टीम से बाहर कर दिया था।
छत्तीसगढ़ जाने की भी थी बात
क्रिकेट से लंबे ब्रेक के दौरान यश दयाल के छत्तीसगढ़ टीम में जाने की चर्चाएं तेज थीं। वह छत्तीसगढ़ के प्री-सीजन कैंप का हिस्सा भी बने थे और एनओसी से जुड़े कागजी काम भी पूरे किए जा रहे थे। हालांकि, आखिरी वक्त में उनकी गृह संस्था यानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने उन्हें अपनी रणजी टीम में चुनकर इन सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। इससे पहले यश दयाल जून में गाजियाबाद प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे।
आर्यन जुयाल होंगे कप्तान
दूसरी ओर, टीम की कमान संभाल रहे आर्यन जुयाल के कंधों पर युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन को बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आर्यन एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनके अलावा टीम में रिंकू सिंह, प्रियंक गर्ग और करण शर्मा जैसे मजबूत और आक्रामक बल्लेबाजों को जगह दी गई है जो मध्यक्रम को स्थिरता प्रदान करेंगे।
ये खिलाड़ी भी शामिल
इस टीम चयन में दो और अहम नाम सामने आए हैं। 29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह को पहली बार उत्तर प्रदेश की प्रथम श्रेणी टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने अब तक एक भी फर्स्ट-क्लास मैच नहीं खेला है। वहीं, लेग स्पिनर जीशान अंसारी की 6 साल के लंबे अंतराल के बाद यूपी की रेड-बॉल टीम में वापसी हुई है। जीशान ने हाल ही में जुलाई में गॉल में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए चार दिवसीय मैच खेला था।
लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।
शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का एलान, आर्यन जुयाल बने कप्तान; रिंकू सिंह और कार्तिक त्यागी भी शामिल - uttar pradesh ranji team announced aryan juyal captain rinku singh kartik tyagi jeeshan ansari

श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे

UP Panchayat Election 2026: यूपी में कब होंगे ग्राम पंचायत चुनाव? आज हाईकोर्ट में साफ होगी चुनाव की तारीख, जानिए OBC आरक्षण का फार्मूला


