होम›सेहत›'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
सेहत

'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा

'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि विधानसभा के चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है. अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ ग…

ABP News के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 09:04 am बजे
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा

सौजन्य से:- ABP News

'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि विधानसभा के चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है. अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है और पीडीए का क्या हाल होगा."

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य में एक बार फिर से 80-20 की लड़ाई का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि इन चुनाव ने बता दिया है कि यूपी में लड़ाई फिर से 80-20 के बीच में आ गई हैं. सीएम योगी ने कहा कि अब आपके सामने ये फिर सा आने वाला है.

सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम 'विकसित भारत, संकल्प सभा' में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए बड़े कामों को गिनाया वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पीडीए फॉर्मूले पर भी जमकर हमले किए.

अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें- रणनीति

राज्यसभा से जोड़ा विधानसभा चुनाव का नतीजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "कल उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है, कि विधानसभा के चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है. अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है. 80 एनडीए में और 20 पीडीए में और पीडीए का क्या हाल होने वाला है ये आपके सामने फिर आने वाला है..."

सीएम योगी ने फिर चला 80-20 का कार्ड

मुख्यमंत्री ने यूपी राज्यसभा चुनाव की ही तर्ज पर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने की भविष्यवाणी की. दरअसल यूपी की दस राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं इनमें आठ सीटों पर बीजेपी और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. हालांकि चर्चा ये भी की जा रही थी कि सपा तीसरे उम्मीदवार को भी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना सकी है लेकिन, अखिलेश यादव ने ये कहकर तमाम अटकलों को शांत कर दिया कि उनकी नजर 3 पर 403 पर है.

सपा के इस फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के आठों प्रत्याशियों की जीत का रास्ता साफ़ हो गया है. सीएम योगी ने इसी गणित को विधानसभा चुनाव के नतीजों को आधार भी बनाया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्यसभा के नतीजे होंगे वैसे ही विधानसभा में बीजेपी को 80 फ़ीसद हिस्सेदारी का वोट मिलेगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें