होम›क्राइम›कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!"
क्राइम

कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!"

कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!" डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाई नागरिक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. By ETV Bh…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:04 pm बजे
कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!"

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!"

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाई नागरिक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 7, 2026 at 11:29 PM IST

कानपुर : मोहब्बत, फरेब और धर्मांतरण के दबाव के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. थाईलैंड की एक विदेशी नागरिक महिला ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर अनवरगंज निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाई नागरिक महिला की शिकायत और सौंपे गए प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी मोहम्मद इरफान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपी की मां द्वारा मीडिया और जांच के दौरान जो भी बातें कही गई हैं, पुलिस उनकी भी निष्पक्ष और गहनता से जांच कर रही है. बैंक ट्रांजेक्शन, गाड़ियों के ओनरशिप पेपर्स और ब्लैकमेलिंग के दावों का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा. जांच में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए आरोपी को जन्मदिन पर महंगे गिफ्ट देने का भी दावा किया है. पीड़िता ने बताया कि उसने दो जन्मदिन पर बाइकों के लिये 55 लाख रुपये रकम दी थीं. पहली बाइक के लिए लगभग 21 लाख रुपये और दूसरी के लिए करीब 34 लाख रुपये दिए गए थे.

वहीं, पीड़िता का आरोप है कि खुद को तलाकशुदा बताकर थाईलैंड में उससे शादी की और करीब 60 लाख रुपये ठग लिए. अपने पैसे वापस मांगे तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. पीड़िता के अनुसार, पिछले चार सालों से उसकी बातचीत अनवरगंज निवासी युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हो रही थी. आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाया और बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है.

वहीं, दूसरी ओर आरोपी की मां ने थाई महिला के तमाम दावों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है. इरफान की मां ने आरोप लगाया कि वो महिला मेरे बेटे को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी. मेरा बेटा शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, यह बात जगजाहिर है. धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें