होम›बिज़नेस›केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला
बिज़नेस

केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला

केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला कानपुर में, केडीए के अधिकारियों ने बिना अनुमति के प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सचेंडी थाने के रामपुर खास में लगभग आठ बीघा भूमि पर अनधिकृत प्लाटिंग क…

Hindustan के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 08:04 pm बजे
केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला

सौजन्य से:- Hindustan

केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला

कानपुर में, केडीए के अधिकारियों ने बिना अनुमति के प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सचेंडी थाने के रामपुर खास में लगभग आठ बीघा भूमि पर अनधिकृत प्लाटिंग के लिए बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई ग्रेटर कानपुर योजना के अंतर्गत की गई, जिससे अन्य अवैध प्लॉटिंग की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ल के नेतृत्व में सचेंडी थाने के रामपुर खास में आराजियों पर लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल भूमि पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये व बिना भौतिक सुविधाओं जैसे सीवर, नाली, बिजली, पार्क बिना हो रही अनाधिकृत प्लाटिंग पर बुधवार को बुलडोजर चला। केडीए अफसरों ने बताया कि अनाधिकृत प्लाटिंग का कार्य प्राधिकरण की प्रस्तावित ग्रेटर कानपुर योजना की परिधि में स्थित थी। वहीं, प्रवर्तन दस्ते ने अन्य अवैध प्लाटिंग को भी चिन्हित किया। इनके खिलाफ चरणबद्ध रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। ग्रेटर कानपुर योजना लगभग 3000 एकड़ में प्रस्तावित है।

इसके तहत बहरामपुर, ग्राम गढ़ी इटरा, कैन्धा, रामपुर भीमसेन, रामपुर खास तथा ग्राम सोना में प्रस्तावित की गई है। यहां पर सत शुक्ला, अवर अभियंता संतोष कुमार गौड़, केडीए प्रवर्तन दल व फोर्स रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें