होमसेहतकानपुर में सुबह से बदला मौसम, बादल छाए: अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, बदलते मौसम से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा - Kanpur News
सेहत

कानपुर में सुबह से बदला मौसम, बादल छाए: अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, बदलते मौसम से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Update | Humidity High & Storm Rain Forecast Today कानपुर में सुबह से बदला मौसम, बादल छाए:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, बदलते मौसम से वायरल इंफेक्शन का खत…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
कानपुर में सुबह से बदला मौसम, बादल छाए:  अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, बदलते मौसम से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Weather Update | Humidity High & Storm Rain Forecast Today

कानपुर में सुबह से बदला मौसम, बादल छाए:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, बदलते मौसम से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा

- कॉपी लिंक

कानपुर में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ दोपहर बाद या शाम को तेज गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प

नमी के कारण उमस बनी रह सकती

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हवा में नमी अधिक रहने से बारिश के दौरान और उसके बाद उमस बनी रह सकती है। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। लोगों को आंधी के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

सामान्य से अधिक रहा तापमान

शनिवार को दिनभर बादलों के बीच से धूप निकलती रही। इससे लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ा। सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ा

हैलट के एसआईसी डॉ. सौरभ अग्रवाल के अनुसार बादल, बारिश और अधिक नमी वाले मौसम में उमस के साथ वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की समस्या हो सकती है। अस्थमा और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बारिश के बाद जलभराव और गंदगी से मच्छरों की संख्या बढ़ने पर मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास सफाई रखने और बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें