...तो लाल रंग से प्रयागराज में जलभराव की लाइलाज समस्या दूर होगी, नगर निगम ने दो हजार रुपये इसके लिए किए हैं खर्च - prayagraj nagar nigam efforts to permanent solution of waterlogging problem
...तो लाल रंग से प्रयागराज में जलभराव की लाइलाज समस्या दूर होगी, नगर निगम ने दो हजार रुपये इसके लिए किए हैं खर्च प्रयागराज नगर निगम जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों में लाल रंग डालकर पानी के बहाव की जांच कर रहा है…

सौजन्य से:- Jagran
...तो लाल रंग से प्रयागराज में जलभराव की लाइलाज समस्या दूर होगी, नगर निगम ने दो हजार रुपये इसके लिए किए हैं खर्च
प्रयागराज नगर निगम जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों में लाल रंग डालकर पानी के बहाव की जांच कर रहा है। यह प्रयोग जल निकासी की कमियों और नालों की कनेक्टिविटी का पता लगाने में मदद करेगा।
HighLights
- नालों में लाल रंग डालकर पानी का बहाव परख रहे नगर निगम के अधिकारी
- पता लगा रहे कि बारिश व जलभराव का पानी किधर जा रहा, कहां रुक रहा
वीरेंद्र द्विवेदी, प्रयागराज। शहर में जलभराव की लाइलाज समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने नालों की कनेक्टिविटी और पानी के बहाव की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत नालों में लाल रंग डालकर यह पता लगाया जा रहा है कि बारिश और जलभराव का पानी किस दिशा में बह रहा है और कहां जाकर रुक रहा है। जार्जटाउन और टैगोर टाउन समेत कई इलाकों में इस प्रक्रिया का प्रयोग किया जा रहा है। पानी का बहाव जाने के लिए नालों में करीब दो हजार रुपये रंग खरीदने में खर्च की जा चुकी है।
बारिश से कई इलाकों में हुआ था जलभराव
पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मुहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई स्थानों पर घंटों और कई जगहों पर कई दिनों तक पानी भरा रहा। इसके बाद नगर निगम ने जल निकासी व्यवस्था की कमियों को चिह्नित करने के लिए नालों और सीवर लाइनों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में चौक नाले में भी लाल रंग डालकर पानी के बहाव को देखा गया।
क्या पानी रास्ते में तो रुक रहा?
रविवार को सोहबतियाबाग में संगम पेट्रोल पंप के पास सड़क के नीचे वाले नाले में 500 से अधिक पैकेट रंग डाल कर पानी के बहाव को परखा गया। इसी तरह रौजा के पास भी नाले में रंग डाल कर पानी का बहाव परखा गया। नगर निगम की टीम यह जांच कर रही है कि नाले का पानी निर्धारित रास्ते से आगे जा रहा है या बीच में कहीं अवरोध के कारण रुक रहा है।
पानी की दिशा व नालों की कनेक्टिविटी पता लगा रहे
रंग के माध्यम से पानी की दिशा और नालों की कनेक्टिविटी का पता लगाने में मदद मिल रही है। इससे उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां नाले आपस में जुड़े नहीं हैं या पानी की निकासी बाधित हो रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार मोटरें लगाई जा रही हैं।
क्या बोले नगर निगम के अवर अभियंता?
इस संबंध में नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि नाला की सफाई के लिए श्रमिक लगाए गए है। इसके साथ ही सीवर लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में झमाझम बारिश; लखनऊ-मेरठ में जलभराव, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

'भारत रत्न' प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि | '???? ????' ???????? ????? ???? ?????? ??????????? ??? ?? ????????? ?? ???? ???? ???? ?????????????? ?? ?? ???????????

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील


