होमसेहतप्रयागराज में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; फिर उमस बढ़ेगी - prayagraj weather imd predicts rain clouds next few days then humidity
सेहत

प्रयागराज में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; फिर उमस बढ़ेगी - prayagraj weather imd predicts rain clouds next few days then humidity

प्रयागराज में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; फिर उमस बढ़ेगी प्रयागराज में 15 अगस्त की बारिश के बाद अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हाल…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
प्रयागराज में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; फिर उमस बढ़ेगी - prayagraj weather imd predicts rain clouds next few days then humidity

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; फिर उमस बढ़ेगी

प्रयागराज में 15 अगस्त की बारिश के बाद अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि, अगस्त के अंत तक बादलों की आवाजाही कम होने से तेज धूप और उमस बढ़ने का अनुमान है।

HighLights

- माैसम विज्ञानियों के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में बादलों की आवाजाही कम होगी

- 15 अगस्त की रात में बारिश के बाद आज दिन भी छाए हैं बादल, उमस से कुछ राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 15 अगस्त की रात हुई बारिश के बाद सुबह से ही आसमान में बादलों की जमावड़ा लगा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक जिले में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ नहीं पाया और यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। इससे उमस से कुछ राहत रही।

बारिश के बाद भी उमस

आज 16 अगस्त को आसमान बादलों से घिरा है और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। इस दिन एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के एक-दो दौर होने की संभावना है। बारिश के बावजूद उमस का असर बना रह सकता है।

कुछ दिनों बाद तेज धूप से बढ़ेगी उमस-गर्मी

माैसम विज्ञानियों का कहना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में बादलों की आवाजाही कम होगी। इसकी वजह से तेज धूप परेशान करेगी। साथ ही गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ेगा। इससे जनपदवासियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें