होमराजनीतिसीएम योगी से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण: ढेमवाघाट पुल का टेंडर जल्द पूरा कराने की मांग; सड़कों के निर्माण के लिए भी सौंपे पत्र - Gonda News
राजनीति

सीएम योगी से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण: ढेमवाघाट पुल का टेंडर जल्द पूरा कराने की मांग; सड़कों के निर्माण के लिए भी सौंपे पत्र - Gonda News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gonda - Karan Bhushan Singh Meets CM Yogi | Dhemwaghat Bridge Tender Gonda News सीएम योगी से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण:ढेमवाघाट पुल का टेंडर जल्द पूरा कराने की मांग; सड़कों के निर…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
सीएम योगी से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण:  ढेमवाघाट पुल का टेंडर जल्द पूरा कराने की मांग; सड़कों के निर्माण के लिए भी सौंपे पत्र - Gonda News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gonda

- Karan Bhushan Singh Meets CM Yogi | Dhemwaghat Bridge Tender Gonda News

सीएम योगी से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण:ढेमवाघाट पुल का टेंडर जल्द पूरा कराने की मांग; सड़कों के निर्माण के लिए भी सौंपे पत्र

- कॉपी लिंक

कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने रविवार दोपहर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बृजभूषण शरण सिंह के केस से बरी होने के बाद करण भूषण की मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात बताई जा रही है। इस दौरान सांसद ने ढेमवाघाट पुल के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपे।

सांसद करण भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि ढेमवाघाट पुल के निर्माण को लेकर आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर पुल के निर्माण की बची हुई प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।

करण भूषण सिंह के मुताबिक, वह इस पुल के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से पहले भी पांच से अधिक बार मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि पुल का निर्माण रिपोर्ट के इंतजार में रुका हुआ था। अब रिपोर्ट आने के बाद उम्मीद है कि बची हुई प्रक्रियाएं जल्द पूरी होंगी और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

लोकसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए भी सौंपे मांग पत्र

करण भूषण सिंह ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री को कई मांग पत्र सौंपे। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों और प्रस्तावित सड़कों की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद को आश्वासन दिया कि मांग पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने गोंडा क्षेत्र में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। सांसद करण भूषण सिंह ने करनैलगंज और तरबगंज क्षेत्रों में नदी से हो रहे कटान की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने और कटान के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बोले- अगले साल बाढ़ में लोगों को नहीं होगी परेशानी

मुलाकात के बाद करण भूषण सिंह ने कहा कि ढेमवाघाट पुल का निर्माण आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के इंतजार में रुका हुआ था। अब रिपोर्ट आ चुकी है और बची हुई प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गई हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा और अगले साल बाढ़ के दौरान क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुलाकात के बाद सांसद ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया और गोंडा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द गोंडा आने का आश्वासन भी दिया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें