वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने और दो कर्मियों के घायल होने के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा - a case under serious charges will be registered following a shooting incident at varanasi airport that left two employees injured
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने और दो कर्मियों के घायल होने के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा वाराणसी एयरपोर्ट पर कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से दुर्घटनावश गोली चलने से दो एयरपोर्ट कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कमलेश…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने और दो कर्मियों के घायल होने के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा
वाराणसी एयरपोर्ट पर कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से दुर्घटनावश गोली चलने से दो एयरपोर्ट कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कमलेश राय को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
HighLights
- वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से दुर्घटनावश चली गोली।
- गोली लगने से दो एयरपोर्ट स्टाफ घायल, अस्पताल में भर्ती।
- कमलेश राय हिरासत में, शस्त्र लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में सुबह कमलेश राय के लाइसेंसी असलहे से गोली चलने की घटना में दो एयरपोर्ट कर्मी घायल होने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के अंदर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। एयरलाइंस स्टाफ सुनील कुमार सिंह द्वारा तहरीर लिखकर दी गई है, जिसमें यात्री का लाइसेंस भी शामिल है। लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने की भी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
आरोपी कमलेश राय आजमगढ़ निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई के मरोल क्षेत्र में दो होटल के मालिक हैं। वह शिवसेना से चार बार नगर सेवक रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी दो बार नगर सेवक रह चुकी हैं। अब उनका बेटा भी राजनीति में सक्रिय है। पहले वह एक सुरक्षा एजेंसी चलाते थे, लेकिन शिवसेना में विभाजन के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वह शिवसेना के नाथ शिंदे गुट में उपनेता के रूप में कार्यरत हैं।
घटना के अनुसार, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस गोलीबारी में एयरपोर्ट के दो स्टाफ घायल हुए हैं। एक महिला कर्मचारी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुरुष स्टाफ के हाथ को गोली छूकर निकल गई। दोनों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
कमलेश राय एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत पायलट केबिन में सील किया जाना था। इस दौरान असलहे की मैगजीन को अलग करना आवश्यक होता है। कमलेश राय पिस्टल की मैगजीन निकालते समय ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई।
सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एलआईयू और आईबी की टीम भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि आजमगढ़ जिले के रामगढ़ निवासी होटल व्यवसाई कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ जा रहे थे। उनका आल इंडिया लाइसेंस ले जाने का परमिट है। उन्होंने इसकी उद्घोषणा भी की है। असलहा चेक कराने के दौरान ऐक्सिडेंटल एक गोली चली है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा - cm yogi assures action in ayodhya ram mandir donation theft

देश की आजादी के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

वाराणसी: दबंगों का आतंक! मैगी नहीं देने पर मारपीट और रेस्टोरेंट में तोडफोड़


