होमसेहतवाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल - accidental discharge while removing magazine before depositing weapon two airport staff injured
सेहत

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल - accidental discharge while removing magazine before depositing weapon two airport staff injured

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी असलहे से अचानक गोली चल गई, जिससे दो एयरपोर्ट स्टाफ घायल हो गए। यात्री असलहा जमा करने से पहले…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल
 - accidental discharge while removing magazine before depositing weapon two airport staff injured

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी असलहे से अचानक गोली चल गई, जिससे दो एयरपोर्ट स्टाफ घायल हो गए। यात्री असलहा जमा करने से पहले मैगजीन निकाल रहा था, तभी ट्रिगर दबने से यह घटना हुई।

HighLights

- वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी असलहे से चली गोली

- सुरक्षा जांच के दौरान दो एयरपोर्ट स्टाफ घायल

- मैगजीन निकालते समय ट्रिगर दबने से हुई घटना

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से एयरपोर्ट के दो स्टाफ घायल हो गए। महिला कर्मचारी के पैर में गोली लगी है जबकि एक गोली पुरुष स्टाफ के हाथ को छूती हुई निकल गई। दोनों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

असलहा को किया जाता है सील

आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत असलहे को सील कर पायलट केबिन में रखा जाता है।

सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया यात्री

इस दौरान मैगजीन असलहे से अलग करना आवश्यक है। इसके लिए निर्धारित शुल्क एयरलाइंस वसूलती हैं। यात्री कमलेश राय पिस्टल की मैगजीन निकाल रहे थे, तभी ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें