अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा - cm yogi assures action in ayodhya ram mandir donation theft
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियो…

सौजन्य से:- Jagran
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, साथ ही भक्तों की सुविधाओं पर भी चर्चा की।
HighLights
- सीएम योगी ने चढ़ावा चोरी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
- जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया गया।
- दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, सीएम ने कहा।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त दिखे। शुक्रवार को संतों के बीच एक बार फिर सरकार की दूध का दूध पानी का पानी की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से हो रही और जो भी दोषी मिलेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वह दिगंबर अखाड़ा में राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि चढ़ावे में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के अनुरोध पर विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया गया था।
एसआइटी ने कार्रवाई की और जांच चल रही है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण के शुरुआती दौर में अयोध्या के कामाख्या धाम में रामभक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। और एक फिर से अयोध्या आने पर उन्होंने अपनी प्राथमिकता व्यक्त कर दी। कहा कि यहां करोड़ों भक्त आकर रामलला का दर्शन कर रहे हैं।
सरकार उनकी सुविधा के लिए तत्पर है। उधर राम मंदिर पहुंचने पर उन्होंने साथ चल रहे ट्रस्टी महांत दिनेंद्रदास से मंदिर की सुविधाओं के बारे में बातचीत की। स्पष्ट किया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न होने पाए।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दर्शन के लिए संतों को मिलेगी स्पेशल व्यवस्था, जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अलग से बनाएगा पास आईडी
मुख्यमंत्री ने महांत दिनेंद्रदास से निर्मोही अखाड़ा के विवाद के बारे में जानकारी ली। इस पर दिनेंद्रदास ने उन्हें बताया कि बड़ी संख्या में पंच उनके साथ है। आखाड़ा की घटना को लेकर उन्होंने सीएम को विस्तार से जानकारी दी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने और दो कर्मियों के घायल होने के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा - a case under serious charges will be registered following a shooting incident at varanasi airport that left two employees injured

देश की आजादी के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

वाराणसी: दबंगों का आतंक! मैगी नहीं देने पर मारपीट और रेस्टोरेंट में तोडफोड़


