होमशिक्षा-करियरकानपुर: हैलट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही मचा हड़कंप, मरीजों में अफरा-तफरी
शिक्षा-करियर

कानपुर: हैलट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही मचा हड़कंप, मरीजों में अफरा-तफरी

कानपुर: हैलट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही मचा हड़कंप, मरीजों में अफरा-तफरी अस्पताल के वार्ड नंबर 5 और 6 के बीच की घटना, पुरानी इमारत में चल रहा है वायरिंग का काम By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Aug…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे
कानपुर: हैलट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही मचा हड़कंप, मरीजों में अफरा-तफरी

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर: हैलट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही मचा हड़कंप, मरीजों में अफरा-तफरी

अस्पताल के वार्ड नंबर 5 और 6 के बीच की घटना, पुरानी इमारत में चल रहा है वायरिंग का काम

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 7, 2026 at 8:20 PM IST

कानपुर: शहर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एलएलआर (हैलेट) अस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के वार्ड नंबर 5 और 6 के बीच बिजली की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से तेज धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं. इस घटना से कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि तकनीकी टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी और आग पर काबू पा लिया गया.

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से संबंधित लाइन की बिजली काट दी गई, जिससे लगभग 15 से 20 मिनट तक एक वार्ड की बिजली गुल रही. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या स्वास्थ्यकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अस्पताल में भी इलाज सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहीं.

अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई है. केवल वार्ड के बाहर गैलरी की केबल में तकनीकी खराबी आई थी. अस्पताल की इमारत पुरानी होने के कारण इन दिनों नई बिजली वायरिंग का काम कराया जा रहा है. इसी कार्य के दौरान यह फॉल्ट हुआ था. लाइन काट दिए जाने से स्थिति तुरंत नियंत्रण में आ गई थी.

अस्पताल प्रशासन और तकनीकी दल ने बताया कि घटना के समय जूनियर इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन मौके पर ही मौजूद थे. सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया और महज 20 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति को पूरी तरह बहाल कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ महुली हादसा; घायल अमन से मिलने पहुंचे राजा भैया; बोले- "कुछ घटनाएं अकल्पनीय होती हैं"

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें