होमक्राइमकांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी: मेरठ में हाईवे किनारे तैयार हुआ मंच, तैयारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Meerut News
क्राइम

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी: मेरठ में हाईवे किनारे तैयार हुआ मंच, तैयारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Meerut News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Meerut Kanwar Yatra Visit: Yogi Adityanath To Shower Flowers On Shivbhakts कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी:मेरठ में हाईवे किनारे तैयार हुआ मंच, त…

bhaskar.com के अनुसार7 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी:  मेरठ में हाईवे किनारे तैयार हुआ मंच, तैयारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Meerut News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- Meerut Kanwar Yatra Visit: Yogi Adityanath To Shower Flowers On Shivbhakts

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी:मेरठ में हाईवे किनारे तैयार हुआ मंच, तैयारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- कॉपी लिंक

मेरठ में कांवड़ यात्रा पूरी तरह शिवमय हो चुकी है। शहर भगवामय नजर आ रहा है और लाखों कांवड़ियों का लगातार आगमन जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे मेरठ पहुंच सकते हैं और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे।

सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल के मंच को जर्मन हैंगर से कवर किया गया है, ताकि मौसम का आयोजन पर असर न पड़े।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हाईवे पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरएएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवान प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मंच और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर व्यवस्था संभाल रहे हैं।

स्वास्थ्य, दमकल और सफाई की भी पूरी तैयारी

स्वास्थ्य विभाग ने मंच के पास एम्बुलेंस तैनात की है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अग्निशमन विभाग ने भी दमकल वाहन तैनात किया है। इसके अलावा संबंधित विभागों ने आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर रास्तों की

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें