डेटिंग एप पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग; नोटों के बिस्तर पर सोने वाली युवती की योगी से शिकायत
डेटिंग एप पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग; नोटों के बिस्तर पर सोने वाली युवती की योगी से शिकायत डेटिंग एप के जरिए लोगों से दोस्ती फिर ब्लैकमेल करने वाली युवती की शिकायत अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। इस युवती की नोट…

सौजन्य से:- Hindustan
डेटिंग एप पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग; नोटों के बिस्तर पर सोने वाली युवती की योगी से शिकायत
डेटिंग एप के जरिए लोगों से दोस्ती फिर ब्लैकमेल करने वाली युवती की शिकायत अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। इस युवती की नोटों के बिस्तर पर फोटो वायरल है। प्रयागराज और लखनऊ में इस पर 14 केस दर्ज हो चुके हैं।
डेटिंग ऐप से दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली और ब्लैकमेलिंग का खेल रचने का मामला सामने आया है। फिल्मी दुनिया जैसी इस कहानी के किरदार में एक युवती लोगों को दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर साथ जीने मरने की कसमें खाती है। वीडियो कॉल पर घंटों बात करती है। शादी का झांसा देकर होटल और फ्लैट में मिलती है। अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर लाखों रुपये की वसूली करती है। जाल में फंसे व्यक्ति को दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर डराया धमकाया जाता है। अब तक वह कई युवकों को अपने जाल में फंसा चुकी है। युवती के खिलाफ लखनऊ और प्रयागराज में 14 मुकदमे दर्ज हैं। युवती करोड़ों की ठगी कर चुकी है। इस मामले में प्रयागराज के एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आरोपी युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हाईकोर्ट के वकील ने योगी से की शिकायत
लुटेरी गर्लफ्रेंड मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। उसने अपने कई उपनाम रखे हुए हैं। डेटिंग ऐप, टिंडर से लेकर सोशल साइट के कई प्लेटफार्म पर युवती ने अपने नाम से आईडी बना रखी है। इन्हीं ऐप और सोशल साइट प्लेटफार्म के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाकर पहले बातचीत से दोस्ती करती। कोई रुपए देने में आनाकानी करता है तो सीधे दुष्कर्म और हत्या करने की कोशिश की एफआईआर दर्ज करवा देती है। ऐसे दर्जनों लोगों को युवती ने अपने जाल में फंसाकर लखनऊ, प्रयागराज में कई मुकदमे लोगों के खिलाफ दर्ज कराए हैं। प्रयागराज के पीड़ित हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नूर आलम ने युवती और उसके गैंग की करतूतों को साक्ष्य समेत उजागर करके मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
कई थानों में दर्ज कराएं दुष्कर्म के पांच मुकदमे
पीड़ित नूर आलम के मुताबिक आरोपी युवती ने वर्ष 2021 में दीपक पाल, शेरा निषाद के खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसी तरह से वर्ष 2022 में कर्नलगंज थाने में पति मो. आलम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई।
मो. आलम पर दो और बार वर्ष 2023 में प्रयागराज कैंट व 2024 में फाफामऊ में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। बार-बार दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर युवती के खिलाफ 182 व 420 का मुकदमा दर्ज हुआ। नूर के मुताबिक आरोपी युवती के खिलाफ 13 मामले धमकाने, झूठे मामले में फंसाने समेत अन्य धाराओं में दर्ज हैं।
विभूतिखंड में लिखा दुष्कर्म का मामला
प्रयागराज से युवती लखनऊ आ गई। युवती ने यहां पर इस साल अप्रैल में ग्वालियर के भूपेंद्र सिंह तोमर, अभिषेक श्रीवास्तव, एक महिला सहयोगी के खिलाफ विराजखंड के अलासिया इन होटल में दुष्कर्म करने के मामले की रिपोर्ट विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई। इसमें सात लोगों को नामजद, पांच छह अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखाया। युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी में 21 जुलाई को सहयोगी महिला के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र, गलत तरीके से कैद करने, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर करवाई।
हथियारों, नोटों के साथ फोटो
पीड़ित नूर के मुताबिक युवती अवैध असलहों के साथ फोटो खिंचवाई हैं। साथ ही बिस्तर पर करोड़ों रुपए के नोटों के बंडर के साथ फोटो हैं। आरोपी करीब चार माह पहले प्रयागराज फाफामऊ पर टंकी पर चढ़कर हंगामा करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। करीब नौ घंटे तक पुलिस को परेशान किया था।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'बबुआ भी यही करते थे, 7 बजे तो महफिल जम जाती थी, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- बस बजट की लूट थी

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी: मेरठ में हाईवे किनारे तैयार हुआ मंच, तैयारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Meerut News

UP News: सपा पर बरसे योगी; परिवारवाद, दंगे और पेपर लीक को लेकर साधा निशाना, गोविंद साहब मेला राजकीय मेला घोषित


